Breaking News
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।

सचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की हुई बैठक, लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर हुई चर्चा।

सचिवालय में मंत्रिमण्डल उप-समिति की हुई बैठक, लालकुआं और जौनसार भाबर में भूमि विनियमितीकरण पर हुई चर्चा।

देहरादून :- सचिवालय परिसर में राजस्व विभाग के अन्तर्गत विभिन्न श्रेणियों की भूमियों के विनियमितीकरण (Regularization) के संबंध में गठित मंत्रिमण्डल उप-समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य रूप से नगर पंचायत लालकुआं की भूमि तथा जौनसार भाबर क्षेत्र में ‘वर्ग 4’ की भूमि के विनियमितीकरण से संबंधित जटिल बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। समिति के समक्ष ‘गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट’ के अधीन प्रदत्त पट्टों और चिन्हित आबादी की भूमि पर काबिज पट्टेदारों के मालिकाना हक व अन्य तकनीकी पक्षों को भी प्रमुखता से रखा गया।

अध्यक्षता कर रहे मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार जनहित में भू-व्यवस्था को सुगम, पारदर्शी और न्यायसंगत बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विनियमितीकरण की प्रक्रिया में आने वाली बाधाओं को दूर किया जाए ताकि वर्षों से काबिज स्थानीय निवासियों को उनके कानूनी अधिकार मिल सकें।

बैठक में मंत्री पशुपालन सौरभ बहुगुणा ने सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया और महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। चर्चा के दौरान विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इन प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक में अपर सचिव राजस्व आनन्द श्रीवास्तव, अपर प्रमुख वन संरक्षक श्रीमती मीनाक्षी जोशी, वन संरक्षक चन्द्रशेखर सनवाल, उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद श्रीमती मीनाक्षी पटवाल तथा अपर सचिव (न्याय) अश्विनी गौड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top