Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

उपनल बोर्ड बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण और रोजगार पर जोर, मंत्री गणेश जोशी।

उपनल बोर्ड बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण और रोजगार पर जोर, मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में सोमवार को उपनल कार्यालय में बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान उपनल द्वारा विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने हेतु प्रस्तावित एजेंसी के शीघ्र संचालन की दिशा में की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही पूर्व सैनिकों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं, आश्रितों के लिए रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा नए रोजगार अवसर सृजित करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। मंत्री गणेश जोशी ने बैठक में निर्देश दिए कि सैनिक एवं पूर्व सैनिकों के मेधावी बच्चों, जो एनडीए और एमबीबीएस की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें कोचिंग के लिए प्रोत्साहन राशि देने हेतु अगली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव तैयार किया जाए। साथ ही आगामी 14 से 16 मई तक आयोजित होने वाले उपनल के राष्ट्रीय स्तर के कॉन्क्लेव की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई।

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी द्वारा निर्माणाधीन वेटरन कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, उप सचिव कार्मिक एस.वी. रंजन, निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला (सेनि), कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक कर्नल राजेश नेगी (सेनि), मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top