Breaking News
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
धामी मंत्रिमंडल की बैठक में, पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी और पद्मश्री जसपाल राणा को, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना, जिला प्रशासन की प्राथमिकता, डीएम आशीष चौहान।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
सीएम धामी के प्रयासों से जल्दी पूरा होगा, मोदीपुरम से लक्ष्मण झूला तक नमो भारत ट्रेन का सपना।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
विकसित उत्तराखंड के निर्माण में, सचिवालय परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।
उत्तराखण्ड में 98 प्रतिशत गणना फार्म वितरित, 23 प्रतिशत डिजिटाईज, अल्मोड़ा,पौड़ी, पिथौरागढ़ सबसे आगे।

आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।

आजीविका व स्वरोजगार पर फोकस, प्रभारी मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में, जिला योजना को मिली स्वीकृति।

कृषि, सड़क, पेयजल और रोजगार योजनाओं को बढ़ावा, पिथौरागढ़ की नई विकास रूपरेखा तय।

क्लस्टर आधारित विकास पर बल, ₹7173.70 लाख की जिला योजना अनुमोदित।

देहरादून/पिथौरागढ़ :- जनपद पिथौरागढ़ में वर्ष 2026–27 के लिए जिला योजना को अंतिम रूप देते हुए कुल ₹ 7173.70 लाख के बजट के साथ समग्र विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। इस प्रस्तावित परिव्यय में सामान्य मद में ₹ 5035.60 लाख, SCSP में ₹ 1712.40 लाख तथा TSP में ₹ 425.70 लाख का प्रावधान किया गया है।

यह जिला योजना माननीय प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्य (बाल विकास, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण) की अध्यक्षता में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में अनुमोदित की गई। बैठक में इस वर्ष पारंपरिक निर्माण कार्यों के साथ-साथ आजीविका संवर्धन एवं स्वरोजगार को विशेष प्राथमिकता देने पर बल दिया गया।

बैठक प्रारंभ होने से पूर्व माननीय प्रभारी मंत्री को पुलिस टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया। जिला योजना के अंतर्गत कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं सहकारिता क्षेत्रों में बजट में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

योजना में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शामिल किए गए हैं, जिनमें ग्राम पंचायतों में फसलों की सुरक्षा हेतु चेन लिंक फेंसिंग, महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण हेतु प्रावधान, पशुपालकों के लिए बकरी पालन यूनिट, लाभार्थियों हेतु कुक्कुट पालन सहायता, लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत नई सड़कों का निर्माण, पुल-पुलियों का निर्माण, तथा मार्गों के पुनर्निर्माण एवं सुधार कार्य प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त नई पेयजल योजनाएं, पर्यटन एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण तथा बागवानी विकास के लिए भी बजट निर्धारित किया गया है।

जिला योजना को भौतिक, सामाजिक, आजीविका एवं अन्य चार प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से विभाजित किया गया है। भौतिक क्षेत्र के अंतर्गत सड़क, पेयजल, सिंचाई एवं ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया है, जबकि सामाजिक क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। वहीं, आजीविका क्षेत्र में रोजगार आधारित योजनाओं को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया है।

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिला योजना के अंतर्गत महिला अस्पताल में लिफ्ट स्थापना का प्रस्ताव शामिल किया गया है। बजट प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर इसे वर्ष के अंत तक पूर्ण कर जनपदवासियों को समर्पित किया जाएगा।

माननीय प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि योजनाओं को क्लस्टर आधारित दृष्टिकोण एवं केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के समन्वय के साथ प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। साथ ही, अधूरे एवं प्रचलित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार भौतिक क्षेत्र में सर्वाधिक निवेश हुआ है, जबकि आजीविका क्षेत्र में निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे इस वर्ष भी प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक के अंत में माननीय मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि प्राप्त बजट का जनहित में प्रभावी एवं पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा योजनाओं का लाभ शीघ्रातिशीघ्र जनपद के नागरिकों तक पहुंचाया जाए।

बैठक में विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगांई, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष जीतेन्द्र वर्मा, महापौर पिथौरागढ़ कल्पना देवलाल, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल, ब्लॉक प्रमुख डीडीहाट नरेंद्र सिंह धामी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला मंजुला बुदियाल, ब्लॉक प्रमुख बेरीनाग संगीता चन्याल सहित समस्त विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top