Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से त्वरित हुआ समाधान।

जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील जिला प्रशासन, डीएम सविन बंसल के हस्तक्षेप से त्वरित हुआ समाधान।

जनमानस की छोटी से छोटी समस्याओं का शिद्दत से निस्तारण करता जिला प्रशासन।

जल संयोजन पाईप कई माह से क्षतिग्रस्त; विभाग की लापरवाही व अनियमितता पर डीएम ने लिया एक्शन।

मामला डीएम के संज्ञान में आते ही जल संस्थान ने त्वरित किया निस्तारण।

देहरादून :- जिला प्रशासन छोटी से छोटी जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। इसी क्रम में झण्डा मोहल्ला तालाब क्षेत्र में जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने एवं दूषित पानी व गंदगी की समस्या पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित कराई।

*बुजुर्ग महिला की शिकायत पर डीएम का त्वरित एक्शन*

80 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्रीमती रानी महेंद्रु द्वारा जल संयोजन पाइप क्षतिग्रस्त होने, दूषित पानी बहने तथा नालियों में कूड़ा जमा होने की शिकायत जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की गई। शिकायत में बताया गया कि पिछले कई महीनों से पाइपलाइन लीकेज की समस्या बनी हुई थी, जिससे न केवल जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी बल्कि सड़क पर गंदा पानी बहने से फिसलन एवं दुर्घटना का खतरा भी उत्पन्न हो रहा था।

*लापरवाही पर सख्ती—तलब की गई एटीआर;*

मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित विभाग से तत्काल आख्या (ATR) तलब की। साथ ही, कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया गया।

त्वरित समस्या का निस्तारण

डीएम के निर्देशों के अनुपालन में जल संस्थान की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत कराई तथा जल आपूर्ति को सुचारु किया। साथ ही, क्षेत्र में फैली गंदगी को हटाकर नालियों की सफाई भी सुनिश्चित कराई गई।

*पूर्व में हुई अनियमितताओं का भी लिया गया संज्ञान*

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि पूर्व में मरम्मत कार्य ठीक ढंग से नहीं किया गया था तथा अनावश्यक रूप से उपभोक्ता से सामग्री मंगवाई गई। जिलाधिकारी ने इस प्रकरण में भी जांच के निर्देश देते हुए जिम्मेदार कर्मियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

*जनहित सर्वोपरि—प्रशासन की प्रतिबद्धता*

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों एवं आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं को संबंधित विभागों या प्रशासनिक माध्यमों के जरिए अवगत कराएं, ताकि उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top