Breaking News
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले, उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी, कैंट क्षेत्र की पेयजल समस्याओं पर हुई चर्चा।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
देहरादून जनपद में 1 एवं 2 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल की हुई तैयारियां, 2 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
कांग्रेस के मूल विचार आज पहले से अधिक प्रासंगिक, कैप्टेन प्रवीण डाबर।
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
उत्तराखंड राज्य के सड़क नेटवर्क को मिली रफ्तार, लगभग 7 हजार करोड़ रूपये की परियोजनाओं को मिली सहमति। 
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के, तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित।
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या। 
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।
हरेला पर सजेगा धरा का श्रृंगार, रस्म अदायगी नहीं बल्कि धरती को हरा भरा बनाने को चलेगा व्यापक जन आंदोलन, डीएम आशीष चौहान।

30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया।

30 मई तक राशन कार्ड की ई-केवाईसी अनिवार्य, “मेरा ई-केवाईसी” ऐप से घर बैठे पूरी करें प्रक्रिया।

देहरादून :- राज्य सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है। सभी यूनिट धारकों को 30 मई तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कराने को कहा गया है, ताकि भविष्य में राशन प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

सरकार द्वारा नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर के माध्यम से “मेरा ई-केवाईसी” ऐप तैयार किया गया है। इस ऐप की मदद से बुजुर्ग, दिव्यांग एवं असहाय राशन कार्ड धारक घर बैठे ही अपनी ई-केवाईसी आसानी से पूरी कर सकते हैं। ऐप में आधार संख्या, पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी और फेस रिकॉग्निशन के जरिए सरल प्रक्रिया अपनाई गई है। आंकड़ों के अनुसार, सफेद राशन कार्ड धारकों में 72 प्रतिशत ई-केवाईसी पूर्ण हो चुकी है। कुल 9,58,624 धारकों में से 6,91,086 लाभार्थियों ने प्रक्रिया पूरी कर ली है। वहीं, पीले राशन कार्ड धारकों में अब तक 40 प्रतिशत ई-केवाईसी पूरी हुई है। कुल 5,03,316 में से 1,98,241 धारकों ने अपनी ई-केवाईसी कराई है।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि “मेरा ई-केवाईसी” ऐप के माध्यम से छूटे हुए लाभार्थी भी आसानी से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। विशेष रूप से जो लोग राशन की दुकान तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए यह ऐप काफी उपयोगी साबित हो रहा है। उन्होंने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कर लें, ताकि उन्हें सरकारी खाद्यान्न का लाभ निरंतर मिलता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top