Breaking News
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
एसजीआरआर स्कूलों को, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाने पर मंथन।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुंचेगा पहाड़ का स्वाद।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
रिस्पना नदी के पुनर्जीवन को मिली नई गति, डीएम आशीष चौहान ने गठित कराई टास्कफोर्स, 7 दिन में मांगा विस्तृत एक्शन प्लान।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
पेट में 15 किलो की गाँठ लेकर पहुँची महिला, सफल कैंसर सर्जरी से मिली नई ज़िंदगी।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।

यूरोप के सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण।

यूरोप के सर्बिया दौरे पर उत्तराखण्ड का प्रतिनिधिमंडल, नोवी साद प्रांत की विधानसभा का किया भ्रमण।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में निर्वाचन प्रक्रिया का अध्यन करेगा प्रतिनिधिमंडल।

निर्वाचन प्रबंधन, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर, सीईओ।

देहरादून :- भारत निर्वाचन आयोग की पहल पर विभिन्न राज्यों द्वारा लोकतांत्रिक देशों के निर्वाचन प्रक्रिया के शोध-अध्यन हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.बी.आर.सी. पुरुषोत्तम के नेतृत्व में 5 सदस्यी प्रतिनिधिमंडल यूरोप के सर्बिया गणराज्य पहुंचा। 

बुधवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया के नोवी साद प्रांत की विधानसभा का भ्रमण किया, जहां लोकतांत्रिक संस्थाओं के संचालन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई।

बैठक एवं भ्रमण कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे तथा सर्बिया में भारत के एम्बेसडर अभिषेक शुक्ला सहित जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर नोवी साद प्रांत विधानसभा की चेयरमैन सुश्री दीना वुचिनिच ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए भारत और सर्बिया के बीच लोकतांत्रिक मूल्यों एवं निर्वाचन प्रक्रियाओं के क्षेत्र में सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण से दोनों देशों के निर्वाचन प्रबंधन, मतदाता जागरूकता एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने का अवसर मिला है, जिससे भविष्य में आपसी सहयोग को और मजबूती मिलेगी। भारत और सर्बिया के मध्य निर्वाचन प्रक्रियाओं एवं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के श्रेष्ठ अनुभवों के आदान-प्रदान के उद्देश्य से भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया की प्रांतीय निर्वाचन आयोग के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने सर्बिया की निर्वाचन प्रणाली, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा चुनाव प्रबंधन की विभिन्न व्यवस्थाओं का अध्ययन किया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल, ईआरओ काशीपुर गौरव पांडे एवं बीएलओ मोहम्मद कलीम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top