Breaking News
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का मिलेगा लाभ।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर, प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘सहकारिता सप्ताह, डॉ धन सिंह रावत।
केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण होने पर, प्रदेशभर में आयोजित होगा ‘सहकारिता सप्ताह, डॉ धन सिंह रावत।
आइए हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें।
आइए हम सब मिलकर देवभूमि के इस देवतत्व, सद्भाव, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का किया शुभारंभ।
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी तथा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दो दिवसीय पूर्व छात्र सम्मेलन का किया शुभारंभ।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कर, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कर, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में, नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन।
देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार में, नशा मुक्त भारत सप्ताह’ का समापन।
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात।
इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की मछली, पहली बार पांच मीट्रिक टन रेनबो ट्राउट मछली का निर्यात।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर हुई बातचीत।
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल।
मानवीय संवेदनाओं की मिसाल बना, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल।

सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का प्रतीक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोमनाथ भारत की सनातन संस्कृति, आस्था और अदम्य आत्मबल का जीवंत प्रतीक है। हजारों वर्षों के इतिहास और अनेक आक्रमणों के बावजूद सोमनाथ आज भी पूरे विश्व को यह संदेश देता है कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की शक्ति अटूट एवं अमर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 से 11 मई के बीच सोमनाथ मंदिर परिसर में आयोजित होने जा रहा “विरासत वर्ष के 75 वर्ष” कार्यक्रम केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना, राष्ट्रीय गौरव और आध्यात्मिक विरासत का उत्सव है। यह आयोजन देश की समृद्ध परंपराओं और सनातन मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में हमारी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, संवर्धन और पुनरोद्धार के कार्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, केदारनाथ एवं बद्रीनाथ सहित अनेक धार्मिक स्थलों का भव्य विकास भारत की सांस्कृतिक पुनर्जागरण यात्रा का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी जड़ों, परंपराओं और भारतीय सभ्यता के मूल्यों से जुड़ रही है। साथ ही देशवासियों में सांस्कृतिक एकता, राष्ट्रभक्ति और आध्यात्मिक चेतना को भी नई मजबूती मिल रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सोमनाथ से जुड़ा यह विशेष आयोजन भारत की सनातन परंपरा और सांस्कृतिक गौरव को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त रूप से स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top