Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व, अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय व, अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के बीच हुआ एमओयू।

विद्यार्थियों को मिलेगा इंडस्ट्री एक्सपोजर, ट्रेनिंग और रोजगार के नए अवसर।

देहरादून :-शिक्षा और उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवं अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड हरिद्वार के बीच गुरुवार को एक महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली से जोड़ने, व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और रोजगारोन्मुख शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डाॅ लोकेश गम्भीर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड की ओर से प्रबन्ध निदेशक डाॅ संदीप जैन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्री की वर्तमान परिस्थितियों, आधुनिक तकनीकों और कार्य संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। विशेष रूप से बेसिक एण्ड एप्लाइड साइंसेज के विद्यार्थियों को इंडस्ट्री आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, प्रोफेशनल एक्सपोजर तथा रोजगार संबंधी अनुभव प्राप्त होगा।

समझौते के अंतर्गत अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड गरीब एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का चयन कर उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जॉब अवसरों से भी जोड़ने का कार्य करेगी। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चयनित विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं संचालित करेंगे, जबकि कंपनी की ओर से विद्यार्थियों को प्रशिक्षण, प्रोफेशनल मार्गदर्शन और स्टाइपेंड/वेतन भी उपलब्ध कराया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे “शिक्षा को रोजगार से जोड़ने वाली सकारात्मक और दूरदर्शी पहल” बताया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस प्रकार के इंडस्ट्री-अकादमिक सहयोग से विद्यार्थियों की प्रतिभा को नया मंच मिलेगा और वे पढ़ाई के दौरान ही कॉरपोरेट वातावरण को समझ सकेंगे।

इस अवसर पर प्रो. डाॅ अरुण कुमार, डाॅ पंकज चमोली, डाॅ शीतल त्यागी , डाॅ योगेन्द्र सिंह तोमर तथा अकम्स ड्रग्स फार्मास्यूटिकल्स के सीनियर जनरल मैनेजर सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top