Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का किया निरीक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का किया निरीक्षण, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- वीरवार को प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम भ्रमण के दौरान असम के बरपाथार स्थित चाय बागानों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने चाय बागानों का दौरा कर वहां की उत्पादन क्षमता, प्रसंस्करण प्रणाली तथा विपणन व्यवस्था का विस्तृत निरीक्षण किया।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय चाय उत्पादकों, निर्यातकों एवं विशेषज्ञों के साथ बैठक कर उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन को बढ़ावा देने, गुणवत्ता सुधारने तथा विपणन व्यवस्था को मजबूत बनाने के संबंध में सुझाव प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चाय उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य की जलवायु उच्च गुणवत्ता वाली चाय के लिए अनुकूल है। उन्होंने कहा कि असम के चाय उद्योग के अनुभवों और आधुनिक तकनीकों का अध्ययन कर उत्तराखण्ड में भी चाय उत्पादन को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि आधारित स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखण्ड की चाय को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहचान दिलाने के लिए प्रभावी विपणन रणनीति तैयार की जाएगी, जिससे स्थानीय किसानों को अधिक लाभ मिल सके।

इस अवसर सल्ट विधायक महेश जीना, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, कृषि सचिव डा0 एसएन पांडेय, चाय निदेशक महेन्द्र पाल, पूजा सुतोदिया, भूपेन डेका, नवीन पांडे सहित अन्य चाय उत्पादक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top