Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।

श्री गुरु राम राय विश्वविद्याल में भावुक माहौल में, फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों को दी गई विदाई।

शिक्षकों के मार्गदर्शन और यादगार पलों के बीच विद्यार्थियों ने साझा किए अनुभव।

खट्टे मीठे अनुभवों को याद कर कभी खुश कभी भावुक हुए सीनियर्स।

देहरादून :- श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एलाइड एण्ड हेल्थ केयर के फिजियोथेरेपी विभाग में आयोजित विदाई समारोह भावनात्मक, प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने शैक्षणिक सफर, सीख, अनुभवों और विभाग के साथ जुड़ी यादों को साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीयता, सम्मान और स्नेह का विशेष वातावरण के बीच सीनियर्स ने अपने अनुभव सांझा किए। सीनियर्स ने कहा कि विभाग में बिताया गया समय न केवल उनके शैक्षणिक विकास का आधार बना, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार एवं संवेदनशील स्वास्थ्य पेशेवर बनने की प्रेरणा भी मिली।

इस अवसर पर डीन प्रो. डॉ. कीर्ति सिंह ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि फिजियोथेरेपी का क्षेत्र सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग समाज सेवा में करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार सहित विभाग के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं और उन्हें विश्वास है कि विभाग के छात्र-छात्राएं भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्मृतियों का साझा, सम्मान समारोह एवं भावुक क्षणों ने वातावरण को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रेरणा के लिए धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि विभाग से मिले संस्कार, ज्ञान और रिश्ते जीवनभर उनके साथ रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top