Breaking News
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने, राष्ट्रीय युवा संसद में देश के 21 राज्यों से आए युवाओं को संबोधित कर कहा, विकसित भारत 2047 के निर्माण में युवाओं की होगी निर्णायक भूमिका।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
एसजीआरआर पब्लिक स्कूल सहसपुर में दी गई, शहीद स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह को श्रद्धांजलि।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, 26 जून को रुद्रपुर में ‘खेत बचाओ अभियान‘ तैयारियों को अंतिम रूप देने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली रफ्तार, बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, डॉ. आर. राजेश कुमार।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में, डीएम आशीष चौहान ने कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग, खेल मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में 12 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
मानसून से पहले अलर्ट मोड में देहरादून, प्रमुख सचिव ने की आपदा तैयारियों एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व, मुख्यमंत्री धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने किया आह्वान।

एसजीआरआरयू जैनिथ, 2024 में सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को हो जायें तैयार।

एसजीआरआरयू जैनिथ, 2024 में सुनिधि चौहान की गायकी पर झूमने को हो जायें तैयार।

देहरादून:-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित फैस्ट में बालीवुड सिंगर सुनिधि चौहान, गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी एवम् दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड प्रस्तुतियां देगा। जैनिथ-2024 को लेकर एसजीआरआरयू के छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी सदस्यों में भी भारी उत्साह है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने जैनिथ-2024 के सफल आयोजन हेतु विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों एवम् जैनिथ-2024 के आयोजक मण्डल को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाएं दीं।

गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आडिटोरियम में मुख्य अतिथि एवम् विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ यशबीर दीवान ने जैनिथ-2024 का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. यशबीर दीवान, कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खंडूडी, वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 की समन्वयक डॉ मनीषा मैंदुली, कल्चरल कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर डाॅ. मालविका कांडपाल ने वार्षिक फैस्ट जैनिथ 2024 का डिजिटल आगाज किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डाॅ. यशबीर दीवान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट विश्वविद्यालय को गौरवांवित करने वाला पल है। यह आयोजन एक जीवंत और गतिशील कैंपस कल्चर बनाने की दिशा में हमारी यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। जैनिथ-24, हमारे छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता की पराकाष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इन तीन दिनों में विश्वविद्यालय में कई बड़ी हस्तियों का आगमन होना है। ये हस्तियां विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ अपनी प्रतिभाओं के माध्यम से जुड़ेंगी। उन्होंने छात्रों से इस मनोरंजन और मस्ती से भरे तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट को सफल बनाने के लिए अच्छे आचरण का परिचय देने और जैनिथ-24 की भावना को उत्साह और सकारात्मकता के साथ अपनाने का संदेश दिया।

कुलसचिव डाॅ अजय कुमार खण्डूड़ी ने सभी प्रतिभागियों छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। एसजीआरआरयू वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 की समन्वयक डाॅ मनीषा मैंदुली ने बुधवार को जानकारी दी कि 26 अप्रैल को गढ़वाली लोक गायिका हेमा नेगी करासी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृतियों की झलक पेश करेंगी। इसी दिन दिल्ली का शुगर राॅक बैण्ड एसजीआरआर विश्वविद्यालय में राॅक प्रस्तुति देगा। 27 अप्रैल को प्रसिद्ध बालीवुड सिंगर सुनिधि चैहान धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से सभी आवश्यक तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

वार्षिक फैस्ट के पहले दिन छात्रों द्वारा रंगारंग गढ़वाली डांस, सांस्कृतिक और सामाजिक विषय पर आधारित नृत्य नाटिका पद्मावत का भी मंचन किया गया। कार्यक्रम के अंत में वोट आफ थैंक्स विश्वविद्यालय की कल्चर कमेटी की अध्यक्षा प्रोफेसर मालविका कांडपाल ने ज्ञापित किया। उन्होंने तीन दिवसीय वार्षिक फैस्ट जैनिथ-2024 के सभी आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top