Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 

सरकार से बातचीत के आधार पर, नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का भाजपा ने किया स्वागत। 

कांग्रेस नेत्री द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर बेरोजगारों को आत्मदाह के लिए उकसाना निंदनीय, चमोली।

कांग्रेस का आत्मघाती रवैए से आंदोलनकारी युवाओं को भड़काना पूर्णतया अनुचित, चमोली।

देहरादून :- भाजपा ने सरकार से बातचीत के आधार पर नर्सिंग बेरोजगारों के आंदोलन समाप्ति का स्वागत किया है। वहीं कांग्रेस नेत्री द्वारा स्वयं पर पेट्रोल डालकर बेरोजगारों को आत्मदाह के लिए उकसाने की कड़े शब्दों में निंदा की है। 

पार्टी मुख्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेश प्रवक्ता विनोद चमोली ने कहा, सरकार से बातचीत के बाद, नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन समाप्त करना स्वागत योग्य है। पार्टी को पूर्ण भरोसा है कि शीघ्र मुख्यमंत्री पुष्कर धामी युवाओं के हित में इस मुद्दे का पूर्णतया समाधान करेंगे। वहीं आंदोलनकारी युवाओं से आग्रह किया कि भाजपा संगठन और सरकार उनके हितों को लेकर संवेदनशील एवं गंभीर है, सभी को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है।

वहीं उन्होंने कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी का इस आंदोलन में अराजकतापूर्ण भूमिका का निर्वहन करना बहुत चिंताजनक है। उनका अपनी नेत्री को दांव पर लगाकर आंदोलनकारी युवाओं को आत्मदाह के लिए भड़काना किसी भी तरह से उचित नही हैं। कहा, “निश्चित तौर पर ये एक आत्मघाती और गैरजिम्मेदाराना कदम है, यहाँ तक है कि इतने दिन से आप टंकी पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि आप स्वयं पर पेट्रोल डालकर क्या जताना चाहते हैं? क्या लोगों को ये सन्देश देना चाहते हैं कि अपने काम कराने हैं तो अपने को जला लो पहले, या आत्महत्या कर लो? क्या एक लीडर का और ऐसी एक राष्ट्रीय पार्टी का जो कल सरकार बनाने का दावा करती हो। क्या वो प्रदेश को अराजकता के इस रास्ते पर झोंकना चाहती है?

उन्होंने गणेश गोदियाल से अपील की कि अध्यक्ष के नाते उनको अपनी नेत्री से बात करनी चाहिए और इस तरफ आंदोलन को नहीं ले जाना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस तरह की राजनीति प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है और भविष्य के लिए भी ये परम्पराएँ ठीक नहीं हैं। वहीं सुझाव दिया कि उन्होंने अपने अध्यक्ष की जान-माल की चिंता करनी चाहिए।

बहुत संभावना है कि नेतृत्व की सलाह पर ही वो चढ़ी होंगी क्योंकि उसके बगैर ऐसा एक महिला अध्यक्ष कदम नहीं उठा सकता। ऐसे में उनको चाहिए कि वे उनको नीचे उतारें। अगर कोई वार्ता करनी भी है, तो पूरी कांग्रेस मुख्यमंत्री के पास जाय, कोई इंकार नहीं कर रहा है। चाहे तो वे स्वास्थ्य मंत्री से भी बातचीत कर सकते हैं और शायद बातचीत भी हुई है। और उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाया है। कांग्रेस पार्टी समेत कोई भी सामने आकर इस विषय के समाधान के लिए सरकार के पास आ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top