Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा, खेल मंत्री रेखा आर्या। 

महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक मौका और मिलेगा, खेल मंत्री रेखा आर्या। 

आवेदन का समय आज खत्म, स्पाट ट्रायल के जरिए अवसर देने के निर्देश।

खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से होगी शुरू।

खेल मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश।

देहरादून :- महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए प्रतिभाशाली छात्राओं को एक अवसर और दिया जाएगा। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं। 

सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में आयोजित बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि अभी तक महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट में एडमिशन के लिए 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। लेकिन जानकारी का अभाव होने के चलते अगर कुछ मेधावी बालिकाएं आवेदन नहीं कर सकी है तो उनका स्पाट ट्रायल के जरिए एडमिशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 16 पद सृजित कर दिए गए हैं और इन्हें जल्द से जल्द भरा जाएगा। 1 जुलाई से पहला सत्र शुरू किया जाएगा।

बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने निर्देश दिया कि हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की कक्षाएं भी इसी सत्र से शुरू होनी है और इसकी सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 38 वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न जॉब देने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इसी साल इसकी विज्ञप्ति जारी करनी है और इस प्रक्रिया को गति देने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बैठक का समय मांगने के लिए पत्र भेजा है। साथ ही कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आगामी राष्ट्रीय खेलों की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन, उनके प्रशिक्षण शिविर, बेहतर डाइट, रहने व आने जाने की सुविधा सुनिश्चित की जाए। जिससे उत्तराखंड की परफॉर्मेंस और बेहतर हो सके। इसके लिए शासन से अतिरिक्त बजट मांगा गया है।

खेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश के स्पोर्ट्स हॉस्टलों को खेल नर्सरी के रूप में विकसित करने की योजना है और इसका एक पायलट प्रोजेक्ट इसी साल शुरू कर दिया जाएगा।

     *वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की पॉलिसी तय*बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार उत्तराखंड में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन स्पोर्ट की नीति तय कर दी गई है। इसके तहत सभी 13 जनपदों के लिए एक-एक खेल का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top