Breaking News
29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ।
29 मई से शुरू होगी एसआईआर प्रक्रिया, कार्मिको को मिलेगा प्रशिक्षण, 8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ।
लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल समापन। 
लोकसंस्कृति, आस्था और विकास का संगम बना गोल्ज्यू महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया वर्चुअल समापन। 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में, छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवीधुरा में, छात्र-छात्राओं से किया संवाद, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं।
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
हलाला पीड़िता की हिम्मत को सलाम, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम, खजान दास।
हलाला पीड़िता की हिम्मत को सलाम, न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम, खजान दास।
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में हुए शामिल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
नानकमत्ता में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती समारोह में हुए शामिल, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
कृषि विभाग में मंगलवार को होगा नो व्हीकल डे, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता।
कैंसर पीड़ित परिवार को मिली बड़ी राहत, 71 हजार ऋण माफ, 50 हजार की आर्थिक सहायता।

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से, चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा।

मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से, चारधाम यात्रियों का 10 करोड़ का बीमा।

महाराज ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपा 367995 की धनराशि का चैक।

देहरादून :- प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोक निर्माण, सिंचाई एवं ग्रामीण निर्माण मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।

कैबिनेट मंत्री एवं आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अपनी संस्था मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से 10 करोड़ की धनराशि का बीमा करवाकर सेवाकर सहित बीमा प्रीमियम की धनराशि 3 लाख 67 हजार 995 का चैक शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा।उन्होंने कहा कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मानव उत्थान सेवा समिति ने पिछले साल की तरह इस बार भी बीमा सुविधा दी है। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने बताया कि बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम और आतंकवाद जोखिम पर प्रभावित प्रत्येक श्रृद्धालु को एक लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उनके द्वारा बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 367995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज के रूप में पहचान पत्र और यात्रा अनुमति साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बनायें।

इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी और भाजपा युवा नेता सुयश रावत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top