Breaking News
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर पर, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सी0एम0ई0 कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

देहरादून :- विश्व हाइपरटेंशन दिवस के अवसर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में किड़नी रोग (नेफ्रोलॉजी) विभाग द्वारा एक दिवसीय निरन्तर चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम (कन्टीन्यूईंग मेडिकल एजुकेशन प्रोग्राम) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने हाइपरटेंशन से जुड़ी गंभीर चुनौतियों, नई उपचार तकनीकों और जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विभागाध्यक्ष, नेफ्रोलॉजी विभाग, निजाम इंस्टीट्यूट, हैदराबाद डॉं0 जी0 स्वर्णलथा, प्राचार्य, श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज, डॉ. उत्कर्ष शर्मा, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनिल मलिक, चिकित्सक अधीक्षक डॉ. गौरव रतूड़ी एवं नेफ्रोलॉजी विभागाध्यक्ष, डॉ. आलोक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. डोरछम खा्रइम ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

डॉ. आलोक कुमार ने ब्लड़ प्रेशर को सटीक तरीके से नापने, हाइपरटेंशन के बढ़ते खतरों, इसके शुरुआती लक्षणों, जीवनशैली में बदलाव एवं बचाव के उपायों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

डॉं0 जी0 स्वर्णलथा ने हाईपरटेंशन से बचाव एवं उपचार के बारे में जानकारी साझा की।

पी0जी0आई0, चण्डीगढ़ के डॉं0 मनीष राठी ने अनियंत्रित ब्लड़ प्रेशर के उपचार पर जानकारियां दी।

कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा विशेषज्ञों का पैनल डिस्कशन, जिसमें “साइलेंट किलर” बन चुके हाइपरटेंशन के हर पहलू पर गहन चर्चा हुई।

पहले चरण में डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. पुनीत ओहरी एवं डॉ. नारायण जीत सिंह ने “रेसिस्टेंट हाइपरटेंशन” पर चर्चा करते हुए बताया कि कई मरीजों द्वारा दवाइयॉं लेने के बावजूद ब्लड प्रेशर नियंत्रित नहीं हो पाता और इसके पीछे बिगड़ी जीवनशैली, तनाव व खानपान की भूमिका को विस्तारपूर्वक समझाया।

दूसरे चरण में एम्स ऋषिकेश के डॉ. दीपेश धूत, वरिष्ठ गायनी सर्जन डॉ. विनीता गुप्ता एवं कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. साहिल महाजन ने महिलाओं, गर्भावस्था, हृदय रोग और युवाओं में तेजी से बढ़ते हाइपरटेंशन के मामलों पर अपना अपना ज्ञान साझा किया।

तीसरे चरण में कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. तनुज भाटिया, हिमालयन अस्पताल के डॉ. शाहबाज अहमद, एम्स ऋषिकेश की डॉ. शेरोन कंडारी एवं नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ0 गौरव शेखर शर्मा ने “क्या बदलती जीवनशैली बना रही है युवाओं को हाइपरटेंशन का शिकार, “अनियंत्रित ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का बढ़ता खतरा‘‘ तथा “किडनी, हृदय और मस्तिष्क पर हाइपरटेंशन के दुष्प्रभाव” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में चिकित्सकों, मेडिकल छात्रों एवं स्वास्थ्य विशेषज्ञों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के अंत में नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. विवेक रूहेला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top