Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोपेश्वर से मूल धाम के लिए किया प्रस्थान।

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ भगवान की उत्सव डोली, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोपेश्वर से मूल धाम के लिए किया प्रस्थान।

वैदिक मंत्रोच्चार, सेना बैंड और जयकारों के बीच भक्तिमय माहौल

देहरादून/चमोली :- पंच केदारों में चतुर्थ केदार के रूप में प्रसिद्ध भगवान श्री रुद्रनाथ जी की उत्सव डोली रविवार को अपने शीतकालीन प्रवास स्थल गोपीनाथ मंदिर, गोपेश्वर से विधि-विधान एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मूल धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान गोपेश्वर नगर पूरी तरह शिवभक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

उत्सव डोली के प्रस्थान अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चार, ढोल-दमाऊ एवं पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच जब डोली ने प्रस्थान किया तो पूरा क्षेत्र “बम-बम भोले” और “जय बाबा रुद्रनाथ” के जयकारों से गूंज उठा। डोली यात्रा को भव्य शोभायात्रा का स्वरूप दिया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इस पावन अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार एवं अन्य अतिथियों ने भगवान गोपीनाथ और बाबा रुद्रनाथ की उत्सव डोली के समक्ष शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा चारधाम यात्रा के सकुशल एवं निर्विघ्न संचालन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय सेना के बैंड की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को और अधिक भक्तिमय एवं गौरवपूर्ण बना दिया। सेना बैंड की धुनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित किया। डोली प्रस्थान यात्रा के दौरान चमोली पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए थे। यात्रा मार्ग पर पुलिस बल तैनात कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

इस अवसर पर मंदिर समिति की ओर से जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पँवार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति ने धार्मिक आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में प्रशासन और पुलिस के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि भगवान श्री रुद्रनाथ जी के कपाट 18 मई 2026 को ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। इसके बाद बाबा रुद्रनाथ ग्रीष्मकाल के लिए अपने मूल धाम में विराजमान होंगे।

इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दौलत सिंह बिष्ट, संदीप रावत, हरक सिंह नेगी, गजपाल बर्थवाल, राजेन्द्र भंडारी, रघुवीर बिष्ट, मनोज भट्ट, शांति प्रसाद भट्ट, क्रांति भट्ट, दीपक भट्ट, राजकुमार पाण्डे, मदन सिंह बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top