Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

इलेक्ट्रिक वाहन से निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण निदेशालय का किया औचक निरीक्षण।

इलेक्ट्रिक वाहन से निकले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सैनिक कल्याण निदेशालय का किया औचक निरीक्षण।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए सोमवार को अपने आसपास के दैनिक कार्यक्रमों के लिए दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन का उपयोग किया। इसी क्रम में वह अचानक कालीदास रोड स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय पहुंचे, जहां विभागीय मंत्री को अचानक अपने बीच देखकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हलचल मच गई।सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने निदेशालय का औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है तथा सभी को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन शनिवार को “नो व्हीकल डे” अपनाने की अपील करते हुए सार्वजनिक परिवहन एवं इलेक्ट्रिक वाहनों का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने ऊर्जा संरक्षण की दिशा में सप्ताह में एक दिन आंशिक “वर्क फ्रॉम होम” प्रणाली के माध्यम से कार्य करने पर भी जोर दिया।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे “मेरा भारत, मेरा योगदान” अभियान के तहत छोटे-छोटे प्रयास भी देशहित एवं पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान साबित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top