Breaking News
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
जनसुनवाई में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, युवा किसान की सफलता को बताया प्रेरणादायक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की करी समीक्षा, विकास पर फोकस किए जाने के दिए निर्देश।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।

उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता।

उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता।

प्रदेश के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है तथा राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है।

उपभोक्ताओं से अपील है कि अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें,  कृष्ण कुमार गुप्ता, स्टेट कोर्डिनेटर।

देहरादून :- सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की ओर से उत्तराखंड के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में पेट्रोल (एमएस), डीज़ल (एचएसडी) एवं रसोई गैस (एलपीजी) सहित सभी आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की उपलब्धता सामान्य एवं निर्बाध बनी हुई है।

तेल विपणन कंपनियों ने बताया कि उत्तराखंड में समग्र आपूर्ति स्थिति पूरी तरह स्थिर एवं पर्याप्त है। टर्मिनलों एवं डिपो से लेकर रिटेल आउटलेट्स तक संपूर्ण ईंधन आपूर्ति श्रृंखला सुचारु एवं प्रभावी रूप से संचालित हो रही है तथा कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है। राज्य के सभी स्थानों पर ईंधन स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार पुनःपूर्ति का कार्य सुचारु रूप से जारी है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जा रही है तथा राज्यभर में इसकी उपलब्धता सामान्य बनी हुई है। सभी उपभोक्ताओं तक निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु स्थिति पर लगातार निकटता से निगरानी रखी जा रही है। तेल उद्योग द्वारा लॉजिस्टिक्स, स्टॉक मूवमेंट एवं रिटेल संचालन के संबंध में आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरे क्षेत्र में ईंधन की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। आमजन से अनुरोध है कि वे निश्चिंत रहें तथा सामान्य खपत व्यवहार बनाए रखें।

आईओसीएल उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने नागरिकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस बावत चिंता का कोई कारण नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से विनम्र अपील करते हुआ कहा कि वे अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीद अथवा संग्रहण (पैनिक बाइंग) से बचें। साथ ही ईंधन उपलब्धता संबंधी सही एवं प्रमाणित जानकारी के लिए केवल तेल विपणन कंपनियों के आधिकारिक संचार माध्यमों पर ही विश्वास करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top