Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

निजी अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट, एक महिला की मौत, 10 लोगों को रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में किया भर्ती।

निजी अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट, एक महिला की मौत, 10 लोगों को रेस्क्यू कर दूसरे अस्पताल में किया भर्ती।

नेहरु कॉलोनी क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में आग लगने की सूचना पर पुलिस ने चलाया गया रेस्क्यू अभियान।

आईसीयू में गैस रिसाव व धुँए की परवाह किये बिना आईसीयू में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर निकाला बाहर।

गैस व धुँए के कारण ऑक्सीजन की कमी होने के चलते कुछ मरीजों दूसरे अस्पताल मे शिफ्ट।

देहरादून :- देहरादून में आज एक निजी अस्पताल के आईसीयू में एसी ब्लास्ट से वेंटिलेटर पर रह रही एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 10 लोगों को दूसरे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना नेहरू कॉलोनी को रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। जानकारी मिली कि पेनेशिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर आगजनी की घटना हुई। मौके पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा कैलाश अस्पताल में जाकर रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों से मुलाकात की गई तथा उनके उपचार में लगे चिकित्सकों से मरीजों/ पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

घटना में 10 व्यक्ति घायल हो गए व 01 बुजुर्ग महिला, जो पहले से ही वेंटिलेटर पर थी, की मृत्यु हो गई तथा राहत एवं बचाव कार्य में लगे 03 पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी।

                  *विवरण घायल व्यक्ति*

1- राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल थाना नगीना नजीबाबाद बिजनौर उम्र 32 वर्ष

2- मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर हिमाचल प्रदेश हिमाचल प्रदेश उम्र 42 वर्ष

3- शंभू दास पुत्र गिरवानदास उम्र 45 वर्ष निवासी भगवानपुर हरिद्वार

4- गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर चंद्रपुर सहारनपुर उम्र 2 1/2 वर्ष

5- दौलत सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष पुत्र श्री देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली

6- बेबी उर्फ पायल उम्र नवजात निवासी अज्ञात

7- संगीता देवी पता अज्ञात

8- खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार

9- नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार उम्र 42 वर्ष

10- निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उम्र 69 वर्ष (कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती)

    *नाम पता मृतक*

1- वीरवती पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून, उम्र 60 वर्ष

*बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मी*

1- अ०उ०नि० नरेंद्र कुमार ( ट्रैफिक)

2- कानि0 बृजमोहन रावत ( थाना नेहरू कॉलोनी)

3- कानि0 बृजमोहन कनवासी (थाना नेहरू कॉलोनी)

                     *बचाव टीम*

1- उ०नि० मनोज नौटियाल (थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी )

2- Si धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक

3- Si गिरीश बडोनी, चौकी प्रभारी जोगीवाला

4- Si अमित रॉड

5- ASi अंशुल बर्थवाल

6- Asi नरेंद्र कुमार (यातायात)

7- कानि0 कमलेश सजवाण

8- कानि0 बृजमोहन रावत

9- कानि0 बृजमोहन कनवासी

10- कानि0 संदीप छाबड़ी

11- हे0कानि0 राजमोहन खत्री

12- कानि0 विपिन सेमवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top