Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

पीएम को गद्दार कहना देशवासियों का अपमान, माफी मांगे कांग्रेस, महेंद्र भट्ट। 

पीएम को गद्दार कहना देशवासियों का अपमान, माफी मांगे कांग्रेस, महेंद्र भट्ट। 

राहुल की मानसिकता अराजक और अर्बन नक्सल मानसिकता, भट्ट । 

देहरादून :- भाजपा अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गाँधी द्वारा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को असंसदीय संबोधन ‘गद्दार’ कहने की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए, इसे देश के 140 करोड़ लोगों का अपमान बताया है।

भट्ट ने इसे राहुल गाँधी के अराजक और कांग्रेस की अर्बन नक्सलवादी मानसिकता करार देते हुए तत्काल सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की। उन्होंने मीडिया के लिए जारी प्रतिक्रिया में राहुल गांधी के पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर दिए इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनसे तत्काल सार्वजनिक माफी की मांग की है। उन्होंने कहा कि दुनिया खाड़ी युद्ध के गंभीर संकट का सामना कर रही है। लेकिन अपनी कूटनीतिक रणनीति और आर्थिक प्रबंधन के चलते पीएम मोदी ने देशवासियों को इस संकट के प्रभाव से बचाने रखने का काम किया है। दुनिया हैरान है कि आर्थिक मंदी, कोरोना और रूस यूक्रेन युद्ध के बाद इतनी बड़ी वर्तमान समस्या का सामना भारत कैसे कर रहा है। अधिकांश देशों में मुद्रा स्फीति दर दो अंकों से बहुत आगे पहुंच गई है और तेल के दामों में 20 से 50 फीसदी तक वृद्धि की गई है। लेकिन भारत में मुद्रा स्फीति दर इतनी कठिन परिस्थितियों में भी 3.5 पर है और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम भी केवल 4 फीसदी की वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री विभिन्न देशों का दौरा कर देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में जुटे हैं ताकि अर्थव्यवस्था की रफ्तार किसी भी कीमत पर कम न हो।

उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतवासियों की यही आर्थिक सुरक्षा कांग्रेस पार्टी और उनके नेता राहुल गांधी को हजम नहीं हो रहा है। वे लगातार जनता द्वारा नकारे और फटकारे जाने से हताश और निराश होकर अराजक और अपमानजनक बयानबाजी पर उतरा आए हैं। वहीं पलटवार किया है कि कांग्रेसी युवराज ने पीएम या गृहमंत्री को ही गद्दार नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों को गद्दार कहा है। राहुल का बयान पाकिस्तान जैसा है। राहुल गांधी का रिमोट कंट्रोल देश विरोधी तत्वों के हाथों में है। आज बहुत दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक बात है कि कांग्रेस नेता हर वक्त देशविरोधी बातें करते हैं। राहुल गांधी की भाषा और माओवादी, मुस्लिम लीग और अर्बन नक्सल की भाषा में कोई अंतर नहीं रह गया है।

अपने गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक बयानों को लेकर राहुल गांधी आदतन अपराधी बन चुके हैं, वो कई बार कोर्ट से फटकार भी पा चुके हैं। बार बार चुनावों होने में पराजय से उपजी कुंठा से उनका अब अपनी भाषा पर नियंत्रण नहीं है और लगता है वो मानसिक संतुलन खो बैठे है। उन्होंने चेताते हुए कहा, जो बयान राहुल ने दिया है, इसका खामियाजा पूरी कांग्रेस पार्टी को आने वाले दिनों में जनता की अदालत ने भुगतना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top