Breaking News
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छंटेगा परीक्षा प्रक्रिया को लेकर साजिश, भ्रम एवं नकारात्मकता का कुहासा, महेंद्र भट्ट।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से छंटेगा परीक्षा प्रक्रिया को लेकर साजिश, भ्रम एवं नकारात्मकता का कुहासा, महेंद्र भट्ट।
UTU पेपर लीक मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन, राजीव महर्षि।
UTU पेपर लीक मामले में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का किया पुतला दहन, राजीव महर्षि।
सूबे में एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि,12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण।
सूबे में एसजीएसटी संग्रहण में 24 फीसदी की वृद्धि,12 फीसदी बढ़ा कुल जीएसटी संग्रहण।
SGRRU में स्कूल ऑफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के, अत्याधुनिक भवन का हुआ भव्य उद्घाटन।
SGRRU में स्कूल ऑफ हाॅस्पिटैलिटी एण्ड टूरिज्म मैनेजमेंट के, अत्याधुनिक भवन का हुआ भव्य उद्घाटन।
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी, शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी, शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि।
समरस समाज के निर्माण के लिए संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, मुख्यमंत्री धामी।
समरस समाज के निर्माण के लिए संत रविदास जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, मुख्यमंत्री धामी।
वैश्विक स्तर पर चुनाव प्रेक्षकों भूमिका पर हुआ महा मंथन, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर दिया गया जोर।
वैश्विक स्तर पर चुनाव प्रेक्षकों भूमिका पर हुआ महा मंथन, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था पर दिया गया जोर।
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की, फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट।
फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की, फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट।
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल।
टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल।

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से की भेंट, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली :-  प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री द्वारा राज्य के लिए घेरबाड़ हेतु घोषित 90 करोड़ रुपये की धनराशि के क्रम में प्रथम किश्त के रूप में 25 करोड़ रुपये शीघ्र राज्य को उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में आगामी खरीफ सत्र के दृष्टिगत जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आमंत्रित किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि जून माह में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय कृषक गोष्ठी में प्रदेशभर के कृषकों के साथ कृषि वैज्ञानिकों, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों एवं विभागीय स्टॉलों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, नवाचारों एवं नई योजनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने एवं कृषि क्षेत्र को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन “प्रयोगशाला से खेत तक” की अवधारणा को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की आय दोगुनी करने के संकल्प को भी नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top