Breaking News
माटी कला से जुड़े कारीगरों की आर्थिकी, मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी।
माटी कला से जुड़े कारीगरों की आर्थिकी, मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। 
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 3.18 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति। 
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में, कांवड़ मेला-2026 को लेकर, सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना पर किया मंथन।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में, कांवड़ मेला-2026 को लेकर, सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना पर किया मंथन।
नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक, -2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता।
नीति आयोग के निवेश अनुकूलता सूचकांक, -2026 में उत्तराखण्ड को मिली बड़ी सफलता।
महक क्रांति नीति पर तेज़ी से काम, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैली, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
महक क्रांति नीति पर तेज़ी से काम, 22,750 हेक्टेयर में विकसित होंगी 7 एरोमा वैली, कृषि मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित हर्रावाला रेलवे स्टेशन राष्ट्र को किया समर्पित।
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
रहस्यमय मृत्यु प्रकरण की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, 17 जुलाई तक मांगे गए साक्ष्य एवं पक्ष, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, मुख्यमंत्री धामी।
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है, मुख्यमंत्री धामी।
राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक। कार्यक्रम के प्रति कॉंग्रेसजनों में भारी उत्साह, राजीव महर्षि।
राजधानी देहरादून में ’’छात्रों की गूंज’’ कार्यक्रम होगा ऐतिहासिक। कार्यक्रम के प्रति कॉंग्रेसजनों में भारी उत्साह, राजीव महर्षि।

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण किया ध्वस्त।

अतिक्रमण पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध निर्माण किया ध्वस्त।

तहसील विकासनगर अंतर्गत शीशमबाड़ा में सरकारी भूमि पर बना अवैध मजार ध्वस्त।

देहरादून :- मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार के निर्देशों के क्रम में जनपद में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान निर्देशों के क्रम में तहसील विकासनगर प्रशासन द्वारा शीशमबाड़ा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से निर्मित किए गए मजार एवं अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

प्रशासनिक जांच में उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी, जिस पर अवैध रूप से कब्जा कर मजार संचालित किया जा रहा था। पूर्व में नियमानुसार नोटिस एवं आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण किए जाने के उपरांत यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से अतिक्रमण हटाया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। सरकारी संपत्तियों एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर उनका संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जनपद की विभिन्न तहसीलों में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का सर्वेक्षण कराया जा रहा है तथा चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है तथा उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है। जनहित एवं कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सरकारी भूमि पर नए अतिक्रमण की रोकथाम के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए।

जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि वे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top