Breaking News
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
सीएम धामी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, मुख्यमंत्री आवास में किया ध्वजारोहण।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
मंत्री रेखा आर्या ने पिथौरागढ़ में, ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में लिया हिस्सा, प्रदर्शनी देख किया पीड़ितों को नमन।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।

देहरादून :- उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल प्रेम सिंह खिमाल के निर्देशानुसार आज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून सीमा डुँगराकोटी द्वारा घंटाघर चौक में सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

उक्त अभियान 08 जून 2026 से 14 जून 2026 तक जिला देहरादून में व्यापक रूप से आयोजित किया जा रहा है। सचिव महोदया द्वारा सड़क सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित व्यक्तियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहते हुए यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। ओवरस्पीड में गाड़ी न चलाने और नशे में गाड़ी न चलाने की अपील की गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों एवं मिलने वाले निःशुल्क विधिक सहायताओं के बारे में जानकारी दी और नालसा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि जरूरतमंद व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यरत है तथा सड़क सुरक्षा अभियान की तरह विभिन्न आवश्यक विषयों पर जागरूकता अभियान आयोजित कर आमजन को जागरूक किया जाता है।

इस अवसर पर निरीक्षक यातायात देहरादून समरवीर सिंह रावत ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि रोड पर चलते हुए अगर कही कोई दुर्घटना होती है तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को golden hour (दुर्घटना के 1 घंटे के अंदर) अस्पताल में भर्ती कराये, अच्छा मददगार व्यक्ति कहलाओगे (good Samaritan) जिसके लिए आपको सम्मानित किया जाएगा। साथ ही आमजन को पैदल चलते हुए फुटपाथ एवं जेबरा क्रासिंग का प्रयोग करना चाहिए, सीट बेल्ट एवं हेलमेट का प्रयोग करें। पराविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा आमजन को बताया गया कि चौराहों पर हमेशा गाड़ी को स्टॉप लाइन से पहले रोके तथा लाल बत्ती का उल्लंघन न करे। एस०एल० होंडा के प्रबंधक मोनिका द्वारा भी लोगो को संबोधित किया गया। इस अभियान के तहत 200 से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top