Breaking News
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।

नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 

नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को, उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में मिलेगी प्रवेश पत्र के आधार पर निःशुल्क यात्रा सुविधा। 

उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को मिलेगा इस सुविधा का लाभ।

साधारण श्रेणी की बसों में प्रवेश पत्र दिखाकर कर सकेंगे निःशुल्क यात्रा। 

देहरादून :- प्रदेश में नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में सम्मिलत होने वाले अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जायेगी। उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को नीट (यूजी)-2026 का प्रवेश पत्र दिखाकर इस सुविधा का लाभ मिलेगा। यह सुविधा अभ्यर्थियों को परीक्षा से 02 दिन पूर्व तथा परीक्षा समाप्ति के 02 दिन बाद तक मान्य होगी।

राज्य सरकार द्वारा नीट (यूजी)-2026 की पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले प्रदेश के अभ्यर्थियों को उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा देने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में सचिव परिवहन बृजेश कुमार सन्त द्वारा प्रबंध निदेशक उत्तराखण्ड परिवहन निगम को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, यह सुविधा उत्तराखण्ड राज्य के स्थायी निवासी अभ्यर्थियों को ही अनुमन्य होगी। जो नीट (यूजी)-2026 द्वारा निर्गत प्रवेश पत्र के आधार पर ही मान्य होगी। यह सुविधा उत्तराखण्ड परिवहन निगम द्वारा संचालित केवल साधारण श्रेणी की बसों तथा परीक्षा केंद्र के निकटतम मार्ग के लिए ही मान्य होगी।

इस सुविधा के तहत परीक्षा की तिथि से 02 दिवस पूर्व से लेकर परीक्षा की तिथि तक अभ्यर्थी अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान प्रवास से परीक्षा केंद्र तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे। परीक्षा केंद्र से वापसी के लिए परीक्षा समाप्ति की तिथि से 02 दिवस के भीतर अपने गृह स्थान अथवा वर्तमान प्रवास के पते तक की वापसी यात्रा मान्य होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top