Breaking News
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड के युवाओं का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने जीते रजत पदक।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल का संदेश, रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, मानवता के प्रति हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, उत्तराखण्ड सहकारिता शिखर सम्मेलन में किया प्रतिभाग।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, एएनएम निलंबित, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए टास्क फोर्स के निर्देश।
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
प्रदेशभर में 1 अक्टूबर से शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, डाॅ. धन सिंह रावत। 
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
मुख्य सचिव ने की 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा की, डीएम हर माह अपने जिले में 25 बिंदु कार्यक्रम की करेंगे समीक्षा।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, दिया ह्दय रोगों से बचाव का संदेश।
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया रक्तदान का आह्वान। 
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।
राज्यपाल ने कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की, कुंभ मेले में एआई, आधुनिक सर्विलांस और बेहतर भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर।

बुक्सा जनजाति की महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र, सुबोध उनियाल।

बुक्सा जनजाति की महिलाओं को, आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र, सुबोध उनियाल।

देहरादून/रामनगर :- रामनगर के सावल्दे क्षेत्र में बुक्सा जनजाति की महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से स्थापित प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का आज कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह केंद्र जनजातीय मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

सुबोध उनियाल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी संकल्प के तहत बुक्सा जनजाति की महिलाओं को कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं उत्पादन गतिविधियों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके उत्पादों को बाजार से जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सुबोध उनियाल ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराओं, हस्तकला और कौशल को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। यह केंद्र बुक्सा जनजाति की महिलाओं की प्रतिभा को नई पहचान देने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की तथा इस पहल का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top