Breaking News
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल एवं विधायक किशोर उपाध्याय ने की भेंट।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी, सीईओ।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री खजान दास ने किया लोकार्पण।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
प्रकृति और आधुनिकता का अनूठा संगम बनेगा राष्ट्रपति उद्यान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
राष्ट्रपति भवन के एट होम रिसेप्शन के लिए, अल्मोड़ा की गर्विता भाकुनी का चयन।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
4 अगस्त तक बढ़ी बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि, सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी किये निर्देश।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
थारू जनजाति संवाद कार्यक्रम में, मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनजाति समाज की समस्याएं।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।
IGNFA में 2024 बैच के भारतीय वन सेवा परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह में, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, 2047 में विकसित भारत का नेतृत्व करेंगे युवा अधिकारी।

महंगाई से त्रस्त उपभोक्ताओं को भाजपा सरकार देने लगी झटका, राजीव महर्षि।

महंगाई से त्रस्त उपभोक्ताओं को भाजपा सरकार देने लगी झटका, राजीव महर्षि।

देहरादून:- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ मीडिया कोऑर्डिनेटर राजीव महर्षि ने शुक्रवार को प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को लगाए गए करंट की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है की प्रदेश की डबल इंजन सरकार अपनी असलियत जनता को दिखाने लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने सिस्टम को सुधारने के बजाय अपनी नाकामियों का बोझ आम जनता पर डाल रही है। महर्षि ने कहा कि पहले से महंगाई के बोझ से पिस रही जनता पर बिजली दरों में वृद्धि का बोझ डाल कर सरकार ने अपना असली चेहरा दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ चुनाव संपन्न होने का इंतजार कर रही थी, उसे भय था कि चुनाव से पहले उपभोक्ताओं को बिजली दरों का करेंट लगाने से वोट का खतरा हो जायेगा, इसलिए चुनाव सम्पन्न होने का इंतजार किया गया और आज बेकसूर उपभोक्ताओं पर सरकार ने अपनी नाकामियों का नजला गिरा दिया।

महर्षि ने कहा कि शुक्रवार को उत्तराखंड के बिजली उपभोक्ताओं को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। बिजली की नई दरों में करीब सात प्रतिशत की वृद्धि असहनीय है। इससे आम लोगों पर भारी बोझ पड़ेगा। मूल्य वृद्धि से बेहतर होता यूपीसीएल बिजली चोरी रोकने के उपाय करता ताकि आम उपभोक्ताओं को उसकी कीमत न चुकानी पड़े। इसी तरह एक पुराने आदेश की आड़ में पानी की दरें भी बढ़ाई जा चुकी हैं जबकि प्रदेशभर में लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। महर्षि ने कहा कि चार जून के बाद देश के आम लोगों पर रसोई गैस की दरों में वृद्धि का अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। लोगों का जीवन बोझिल करना ही भाजपा का उद्देश्य रह गया है और लोग अब बखूबी भाजपा के चाल चरित्र से वाकिफ हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top