Breaking News
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।
सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, ताई तुगुंग को प्रदान किया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान।
सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, ताई तुगुंग को प्रदान किया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 7 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संवेदनशील क्षेत्रों में 24×7 निगरानी, हाईटेक कैमरों से आपदा प्रबंधन को मिला तकनीक सहारा, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
सीएम धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर दिया विशेष जोर।
सीएम धामी ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा, पेयजल योजनाओं के नियमित संचालन एवं रख-रखाव पर दिया विशेष जोर।
परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा।
परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा।
युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी जल्द करेंगे इसकी विधिवत शुरुआत।
युवाओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी जल्द करेंगे इसकी विधिवत शुरुआत।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से करें अपलोड, डीएम।
दावे-आपत्तियों के निस्तारण में तेजी लाएं ईआरओ, 13 अगस्त की रात्रि तक फार्म-6, 7 एवं 8 अनिवार्य रूप से करें अपलोड, डीएम।

वंचितों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं, विशेष शिविर में 300 से अधिक लोगों को मिला, पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ।

वंचितों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं, विशेष शिविर में 300 से अधिक लोगों को मिला, पेंशन-ऋण योजनाओं का लाभ।

कैंट विधायक सविता कपूर ने बांटे सहायक उपकरण, 95 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण। 

देहरादून :- जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में आज पटेल नगर स्थित संजय कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर परिसर में एक विशेष कल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य सफाई कर्मचारियों एवं उनके आश्रितों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे लाभान्वित करना था। शिविर में विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टॉल लगाकर मौके पर ही आमजन की समस्याओं का निस्तारण किया और पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

*स्वास्थ्य जांच और निःशुल्क दवाओं का वितरण*

शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पहुँचने वाले 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जाँच के बाद मरीजों को आवश्यकतानुसार निःशुल्क औषधियां भी वितरित की गईं।

*पेंशन, ऋण और महिला कल्याण पर विशेष जोर*

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न पेंशन और ऋण योजनाओं के अंतर्गत 300 से अधिक लाभार्थियों को न केवल विस्तृत जानकारी दी गई, बल्कि मौके पर ही उनके आवेदन पत्र भी भरवाए गए। इसके अतिरिक्त, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण व पोषण के उद्देश्य से 2 महालक्ष्मी किट, 5 किशोरी किट और 2 गोद भराई किट का वितरण किया गया।

*बुजुर्गों को मिले सहायक उपकरण*

शिविर के मुख्य आकर्षण के रूप में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (।स्प्डब्व्) के सौजन्य से 45 वृद्धजनों को 130 सहायक उपकरण प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर ने अपने कर-कमलों से बुजुर्गों को ये उपकरण सौंपे।

कैंट विधायक सविता कूपर ने कहा कि ‘‘समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित यह शिविर अत्यंत सराहनीय है। इसके माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर बैठे पात्र लाभार्थियों एवं वंचित वर्ग के लोगों तक शासन की योजनाओं का सीधा लाभ पहुँच रहा है। जनहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखा जाना चाहिए।

शिविर में सहायक प्रबंधक दिगंबर सजवाण, क्षेत्रीय पार्षद डोली रानी मोहन, विशाल बिरला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top