Breaking News
दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़।
दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने, हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या।
खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने, हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या।
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए, बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए, बूथ स्तर तक सक्रिय रहें कार्यकर्ता, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
सीएम धामी ने रुड़की में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के, मन की बात कार्यक्रम के 135वें संस्करण को सुना।
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच खुद संभाली कमान।
धाकड़ व धुरंधर के बाद “धैर्यवान धामी, दो दिन तक हाई अलर्ट के बीच खुद संभाली कमान।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा व मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे शांतिकुंज हरिद्वार, श्रद्धेया शैलदीदी का लिया आशीर्वाद।
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
हेमकुंड यात्रा मार्ग पर हुए विवाद में,  चारों गिरफ्तार निहंगों को मिली जमानत, वार्ता के बाद शांति बनाए रखने पर सहमति। 
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।
अंगदान मानव सेवा का सर्वोच्च कार्य, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने, हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने, हिमाद्रि आइस रिंक पहुंची खेल मंत्री रेखा आर्या।

21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देशभर के 500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हिस्सा।

देहरादून :- रविवार को खेल मंत्री रेखा आर्या हिमाद्रि आइस रिंक में 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप-2026 मैं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए पहुंची। 

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल पर्यटन के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के लिए भी देश और दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाद्रि आइस रिंक भारत का एकमात्र और सबसे आधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो राज्य की खेल क्षमताओं को नई दिशा देने का काम कर रहा है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक युवा एथलीट प्रतिभाग कर रहे हैं। खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देश में आइस स्केटिंग को बढ़ावा देने के साथ ही उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए सक्षम राज्य के रूप में स्थापित करेगा।

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में 4 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को ‘आउट ऑफ टर्म’ नौकरी देने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी आजीविका की चिंता से मुक्त होकर अपने खेल पर पूरा ध्यान केंद्रित कर सकें।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को पारंपरिक पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए मंत्री ने आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया को बधाई दी और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली सहित विभिन्न देशों से आए निर्णायक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top