Breaking News
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
डीएम ने धरातल पर उतरकर जांची सड़कों की स्थिति, 15 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्डामुक्त करने के निर्देश।
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
समाज कल्याण मंत्री खजानदास ने “सपनों का भारत 2047” चित्रकला, पेंन्टिग प्रतियोगिता प्रदर्शंनी में किया प्रतिभाग। 
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
चारधाम यात्रा में पहुंच रहे हैं रिकॉर्ड श्रद्धालु, बद्रीनाथ एवं गंगोत्री यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम धामी दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे, उत्तरकाशी और पिंडारी ग्लेशियर में फंसे 179 ट्रैकर्स, सुरक्षित वापसी के लिए खुद संभाली कमान।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
सीएम हेल्पलाइन की 36 से 180 दिन तक लंबित शिकायतों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान हुए सख्त।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।
कालिंदी बेस एवं ऑडिन कोल बेस क्षेत्र से, 40 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन।
समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें प्राप्त, डीएम ने अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित।

कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या।

दून मेडिकल कॉलेज में अनंत गोपाल संगीत मंच समिति का 51वाँ वार्षिक उत्सव संपन्न।

देहरादून :- दून मेडिकल कॉलेज के सभागार में रविवार को अनंत गोपाल संगीत मंच समिति एवं गुरुकुल के 51वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई अद्भुत नृत्य नाटिका “नारी तू नारायणी” ने समाज को महिला सशक्तिकरण का गहरा संदेश दिया, जिसने सभागार में मौजूद सभी दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों ने जिस जीवंतता के साथ मंच पर नारी के विविध रूपों और उसकी असीम शक्ति को प्रदर्शित किया है, उसके लिए बच्चे और उनके गुरुजन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि नारी सचमुच नारायणी का रूप है, जो माँ के रूप में सृजन करती है और आवश्यकता पड़ने पर हमारी देवभूमि की वीरांगना तीलू रौतेली बनकर समाज की रक्षा भी करती है।

मंत्री ने पिछले 51 वर्षों से शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दे रही संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और निशुल्क शिक्षा देना एक पवित्र कार्य है, और कला को इस तरह सेवा भाव से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को खूब पढ़ाने और उनके सपनों को पंख देने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड सरकार देवभूमि की हर बेटी के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है ताकि कोई भी बेटी अवसरों से वंचित न रहे।

इस अवसर पर पदम से सम्मानित लोग गायिका श्रीमती माधवी बर्थवाल, आनंद गोपाल संगीत मंच की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा श्रीवास्तव, डॉक्टर यश श्रीवास्तव, नरेश भटनागर, ध्रुव भटनागर आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top