Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।

सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर, ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, DM और SSP ने तैयारियों का लिया जायजा।

सरकार के पांच वर्ष पूर्ण होने पर 7 दिवसीय जनकल्याणकारी शिविरों का होगा आयोजन।

4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर।

ऋषिकेश से होगा ‘सेवा सप्ताह’ का शंखनाद, सूचना विभाग संभालेगा कमान।

देहरादून :- उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार के पांच वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के अवसर पर प्रदेशभर में सात दिवसीय विशेष वृहद जन कल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। श्जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वारश् के संकल्प के साथ शुरू हो रहे इस अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई को ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में एक विशाल बहुउद्देशीय और स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। इस मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं शिरकत करेंगे।

ऋषिकेश में आयोजित होने वाले इस महाशिविर की तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल जिले के आला अधिकारियों के साथ आईडीपीएल मैदान पहुंचे। स्थलीय निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि ऋषिकेश भौगोलिक रूप से एक ‘स्ट्रैटेजिक लोकेशन’ (सामरिक स्थान) है। इसे देखते हुए इस शिविर में देहरादून के साथ-साथ पड़ोसी जनपद टिहरी और हरिद्वार से भी बड़ी संख्या में आम जनता और लाभार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। जनता की सुविधा के लिए तीनों जिलों के विभागीय अधिकारी एक साथ मौजूद रहेंगे और एक ‘इंटीग्रेटेड एफर्ट’ (एकीकृत प्रयास) के तहत मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ‘त्वरित लाभ और त्वरित समाधान’ होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान एक विशाल चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जहां क्रोनिक (गंभीर व पुरानी) बीमारियों की जांच से लेकर सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के कार्ड मौके पर ही बनाए जाएंगे। बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की स्टॉल लगेंगी, जिससे आम जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके। महाशिविर में उमड़ने वाली भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए हैं ताकि आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

प्रदेश में ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ अभियान के तहत आगामी 4 जुलाई से शुरू होने वाले ‘सेवा सप्ताह’ के भव्य आयोजन के लिए *उत्तराखंड सूचना विभाग* को नोडल विभाग बनाया गया है। तैयारियों को समय से अंतिम रूप देने के लिए सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने ऋषिकेश स्थित आईडीपीएल मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मुख्य मंच निर्माण, आम जनता के सुगम आवागमन, पार्किंग और बैठक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में आने वाले आम जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी पुख्ता इंतजाम समय रहते दुरुस्त कर लिए जाएं।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंन्द्र डोबाल, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह सहित रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top