Breaking News
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित।
सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने लाभार्थियों को किया लाभान्वित।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन।
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, मुख्यमंत्री धामी।
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए, मुख्यमंत्री धामी।
संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों पर बात करे कांग्रेस, मुख्यमंत्री धामी।
संवैधानिक संस्थाओं पर भ्रम फैलाने के बजाय तथ्यों पर बात करे कांग्रेस, मुख्यमंत्री धामी।
डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे आपदा प्रभावितों के बीच, 23 प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, नुकसान का लिया जायजा।
डॉ. धन सिंह रावत पहुंचे आपदा प्रभावितों के बीच, 23 प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, नुकसान का लिया जायजा।
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की, उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की, उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं।
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी, राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव।
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारी, राज्य के नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, मुख्य सचिव।
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित, मुख्यमंत्री धामी।
प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित, मुख्यमंत्री धामी।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू।
त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू।

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से, खेल मंत्री रेखा आर्या। 

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से, खेल मंत्री रेखा आर्या। 

देहरादून :- मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना और मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के चयन ट्रायल की तिथियां तय कर दी गई हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव-गांव में छिपी खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर सकें।

रेखा आर्या ने बताया कि मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 14 जुलाई से शुरू होंगे। चयन प्रक्रिया ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, वार्ड, विकासखंड और जनपद स्तर पर चरणबद्ध ढंग से आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होगी तथा प्रत्येक पात्र खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन ट्रायल 1 अगस्त से शुरू होंगे। दोनों योजनाओं के माध्यम से चयनित खिलाड़ियों को सरकार की ओर से प्रोत्साहन और सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

खेल मंत्री ने प्रदेश के सभी पात्र खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों से अपील की कि वे समय पर पंजीकरण कर निर्धारित तिथियों पर ट्रायल में भाग लें। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चयन प्रक्रिया का सफल, पारदर्शी और समयबद्ध संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी खिलाड़ी को असुविधा न हो। सरकार का लक्ष्य खेलों को जन-जन तक पहुंचाना यक्षऔर उत्तराखंड को खेलों के क्षेत्र में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करना है।

*जानिए किस योजना में क्या मिलेगी सुविधा?*

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना (8 से 14 वर्ष): इसके तहत प्रत्येक जनपद से 150-150 बालक एवं बालिकाओं का चयन किया जाएगा, जिन्हें ₹1500 प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना (14 से 23 वर्ष): इसके तहत प्रत्येक जनपद से 100-100 बालक एवं बालिकाओं को चुना जाएगा, जिन्हें ₹2000 प्रति माह छात्रवृत्ति और खेल उपकरण खरीदने के लिए ₹10,000 प्रति वर्ष अलग से दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top