Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले, “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास।

मंत्री रेखा आर्या ने किया प्रदेश के पहले, “प्लेस ऑफ सेफ्टी” का शिलान्यास।

16 से 18 वर्ष तक के विचाराधीन किशोर के लिए बनेगा विशेष भवन।

हरिद्वार :- उत्तराखंड में गंभीर अपराधों के मामलों में न्यायालय में विचाराधीन 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए पहली बार अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ बनाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को हरिद्वार के रोशनाबाद में 555.15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस अत्याधुनिक भवन का शिलान्यास किया। यह उत्तराखंड का पहला ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ होगा, जहां राज्य के सभी जनपदों के गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन किशोरों को रखा जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि किसी भी संवेदनशील सरकार की असली पहचान इस बात से होती है कि वह समाज के सबसे कमजोर, भटके हुए और उपेक्षित वर्ग के प्रति कितनी जिम्मेदारी निभाती है। उन्होंने कहा कि यह भवन केवल ईंट, पत्थर और सीमेंट का ढांचा नहीं होगा, बल्कि भटके हुए किशोरों के जीवन को नई दिशा देने वाला सुधारात्मक और सुरक्षित केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बच्चों को सुधारकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। 16 से 18 वर्ष की आयु में कई बच्चे परिस्थितियों, गलत संगति या उचित मार्गदर्शन के अभाव में अपराध की ओर बढ़ जाते हैं।

ऐसे किशोरों को सजा प्राप्त अपराधियों के साथ रखना उनके भविष्य के लिए और अधिक घातक साबित हो सकता है। इसी आवश्यकता को देखते हुए राज्य सरकार ने विचाराधीन किशोरों के लिए अलग ‘प्लेस ऑफ सेफ्टी’ की व्यवस्था की है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिसर को केवल आवासीय केंद्र तक सीमित न रखा जाए, बल्कि यहां ऐसा वातावरण विकसित किया जाए जो किशोरों के व्यक्तित्व और मानसिकता में सकारात्मक परिवर्तन ला सके। उन्होंने कहा कि यहां मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों की व्यवस्था के साथ शिक्षा, डिजिटल साक्षरता और कौशल विकास के प्रभावी प्रबंध किए जाएंगे, ताकि यहां से बाहर निकलने वाला प्रत्येक किशोर आत्मविश्वास, हुनर और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना के साथ समाज में लौट सके।

इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, विभागीय निदेशक बंसीलाल राणा, मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण तिवारी व अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top