Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के कराटे चैम्पियन, हर्ष व्यास स्काॅटलैण्ड में परचम लहराने को तैयार।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
डीएम ने जिला स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की, पार्किंग के लिए उपयुक्त स्थल चिह्नित करने के दिए निर्देश।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
मतदाता सूची पुनरीक्षण में सुपर चेकिंग तेज, दावों एवं आपत्तियों का डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने किया सत्यापन।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में, एक स्वर में गूंजी पुकार कैंसर हारेगा, जिंदगी जीतेगी।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
जनवरी तक तैयार हो जायेगा जीएनटीआई स्टेडियम, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने देहरादून में स्थलीय किया निरीक्षण, रायपुर के सारथी विहार में सुपर चैकिंग कर जांचे दस्तावेज।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने अपशिष्ट प्रबंधन के लिए, 15 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर, मुख्यमंत्री धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।
मील का पत्थर साबित होगा विद्या समीक्ष केन्द्र, डाॅ. धन सिंह रावत।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, मुजफ्फरनगर में स्वामी कल्याण देव महाराज की, 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने, मुजफ्फरनगर में स्वामी कल्याण देव महाराज की, 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित।

देहरादून/मुजफ्फरनगर :- प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद स्थित तीर्थनगरी शुक्रताल के श्री शुकदेव आश्रम पहुंचकर पद्मश्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत ब्रह्मलीन पूज्य संत विभूति वीतराग स्वामी कल्याण देव जी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि स्वामी कल्याण देव महाराज का सनातन संस्कृति के संरक्षण, शिक्षा के प्रचार-प्रसार तथा पावन शुकतीर्थ, कुरुक्षेत्र और हस्तिनापुर सहित अनेक प्रमुख तीर्थस्थलों के पुनरुत्थान में अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका त्याग, तप, सेवा और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पित जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। ऐसे संतों का जीवन भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की अमूल्य धरोहर है।

श्रद्धांजलि अर्पित करने के से पहले कृषि मंत्री गणेश जोशी ने श्री शुकदेव आश्रम परिसर में स्थित 5100 वर्ष से अधिक प्राचीन अक्षय वट की परिक्रमा की तथा श्री शुकदेव मंदिर में विधिवत भगवान का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, राज्यसभा सांसद ओम दत्त आचार्य, किसान नेता राकेश टिकैत, डॉ. वीरपाल निर्वाल, वंदना वर्मा, रमेश मलिक, पूर्व सैनिक दिनेश प्रधान, सुप्रिया पाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top