Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण, न्यायधीशों व वकीलों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प।

देहरादून जिला न्यायालय परिसर में ‘हरेला’ पर भव्य वृक्षारोपण, न्यायधीशों व वकीलों ने पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प।

पर्यावरण संरक्षण ही सुरक्षित भविष्य की धरोहर- जिला जज।

देहरादून :- उत्तराखंड के लोक पर्व ‘हरेला’ के पावन अवसर पर आज नव-निर्मित जिला न्यायालय परिसर के प्रांगण में एक भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए), देहरादून के तत्वाधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल द्वारा किया गया। अभियान में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल ने वृक्षों के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। हरेला का पावन पर्व हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराता है। हम सभी का यह नैतिक कर्तव्य है कि न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाएं, बल्कि उनके जीवित रहने और संवर्धन का दायित्व भी पूरी निष्ठा से निभाएं, ताकि एक स्वच्छ एवं हरित वातावरण का निर्माण हो सके।

*न्यायिक परिवार ने दिखाई सामाजिक प्रतिबद्धता*

वृक्षारोपण अभियान के दौरान जनपद देहरादून के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं न्यायालय के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने इन पौधों के नियमित संरक्षण और देख-रेख का सामूहिक संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top