Breaking News
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिला प्रशासन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिला प्रशासन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
14 जुलाई से 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां, अंतिम मतदाता सूची 15 सितम्बर को होगी प्रकाशित।
14 जुलाई से 13 अगस्त तक किए जा सकेंगे दावे एवं आपत्तियां, अंतिम मतदाता सूची 15 सितम्बर को होगी प्रकाशित।
मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए सख्त निर्देश। 
मानसून में आपदा एवं डेंगू रोकथाम को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए सख्त निर्देश। 
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान, डीएम डॉ आशीष चौहान।
आईटी पार्क को फ्लैश फ्लड से मिलेगी मुक्ति, बनेगा ‘एकीकृत बाढ़ शमन प्लान, डीएम डॉ आशीष चौहान।
शोध व नवाचार पर मिलकर काम करेंगे, निजी व राजकीय विश्वविद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
शोध व नवाचार पर मिलकर काम करेंगे, निजी व राजकीय विश्वविद्यालय, डाॅ. धन सिंह रावत।
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को, रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई। 
मुख्यमंत्री धामी ने 180 नेचर गाइडों को, रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र मिलने पर दी बधाई। 
रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों को समय पर मिलेगा उपचार, कोई बच्चा इलाज से नहीं रहेगा वंचित, डीएम डॉ0 चौहान।
रेयर डिजीज से जूझ रहे बच्चों को समय पर मिलेगा उपचार, कोई बच्चा इलाज से नहीं रहेगा वंचित, डीएम डॉ0 चौहान।
भारी वर्षा की चेतावनी-एलर्ट रहने के निर्देश, एसईओसी ने जारी किया पत्र।
भारी वर्षा की चेतावनी-एलर्ट रहने के निर्देश, एसईओसी ने जारी किया पत्र।
कारगिल विजय दिवस की तैयारियों का, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तैयारियों का किया निरीक्षण। 
कारगिल विजय दिवस की तैयारियों का, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने तैयारियों का किया निरीक्षण। 

सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिला प्रशासन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें जिला प्रशासन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों के संबंध में जिला प्रशासन, वन विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अवैध अतिक्रमण रोकने और प्रभावित क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी, गजियावाला, झाड़ीवाला सहित अन्य क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध अतिक्रमण के मामलों में जिला प्रशासन, वन विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मंत्री गणेश जोशी ने मसंदावाला क्षेत्र का भी उल्लेख करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जंगल से आने वाले बरसाती पानी के कारण ग्रामीणों के घरों में जलभराव की समस्या न हो। इसके लिए शीघ्र तकनीकी सर्वे कर अनुमान (एस्टीमेट) तैयार किया जाए तथा आवश्यक निर्माण कार्य कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई की जाए और भविष्य में इस प्रकार के अतिक्रमण को रोकने के लिए नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी आशीष चौहान, डीएफओ देहरादून नीरज शर्मा, रेजर शुचि चौहान, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह सहित जिला प्रशासन, वन एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top