Breaking News
भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।

चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम।

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण, सतपाल महाराज। 

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, यात्रा मार्ग पर स्थापित होंगे एमआरपी।

भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत, 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश, सुमन।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

तपोवन जियोथर्मल परियोजना का अन्वेषण कार्य शुरू, उत्तराखण्ड ने स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं, पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं, पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना पर की चर्चा।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश के मद्देनज़र, अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

देहरादून :- प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही भारी वर्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनन्द बर्धन और सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन को पूरी स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि जहां कहीं भी भारी बारिश, भूस्खलन या सड़क बंद होने जैसी स्थिति उत्पन्न हो, वहां प्रशासन तत्काल कार्रवाई करे। राहत एवं बचाव दल पूरी तरह तैयार रहें और प्रभावित लोगों को समय पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क, बिजली, पेयजल और संचार जैसी आवश्यक सेवाएं बाधित होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए। चारधाम यात्रा मार्ग सहित सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति पर भी लगातार नजर रखी जाए। मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों और राज्य में आने वाले यात्रियों से अपील की है कि मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करें। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और उफनते नदी-नालों के आसपास जाने से परहेज करें। किसी भी असुविधा या आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरी तरह सतर्क है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top