Breaking News
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, डॉ. धन सिंह रावत।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।

चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम।

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण, सतपाल महाराज। 

कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, यात्रा मार्ग पर स्थापित होंगे एमआरपी।

भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत, 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत, 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।

भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।

देहरादून :- उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब सड़कों पर भी दिखाई देने लगा है। अतिवृष्टि के कारण देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के पास सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने इस मार्ग पर सभी प्रकार की आवाजाही अगले आदेश तक पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी है।

उप जिलाधिकारी मसूरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क को नुकसान पहुंचा है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने और जन-धन की सुरक्षा के मद्देनजर इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों और आम नागरिकों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पुलिस विभाग को मार्ग पर यातायात प्रतिबंध प्रभावी ढंग से लागू कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को क्षतिग्रस्त सड़क की तत्काल मरम्मत कर जल्द से जल्द यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अगले आदेश तक देहरादून–मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और मौसम विभाग व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top