Breaking News
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, डॉ. धन सिंह रावत।
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, डॉ. धन सिंह रावत।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।
भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।
चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम।
चकराता में 21 से 23 जुलाई तक आयोजित होगा, ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) पर एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम।
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण, सतपाल महाराज। 
वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारण, सतपाल महाराज। 
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, यात्रा मार्ग पर स्थापित होंगे एमआरपी।
कांवड़ यात्रा को लेकर स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां, यात्रा मार्ग पर स्थापित होंगे एमआरपी।
भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत, 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।
भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत, 20 जुलाई का समाधान दिवस स्थगित, डीएम डॉ0 आशीष चौहान।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।

कुमाऊँ क्षेत्र में जल्द बनेगा सिल्क पार्क, कृषि मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून/नई दिल्ली :- प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उत्तराखंड में रेशम उद्योग के विकास और बुनकरों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड में रेशम उद्योग को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 7,500 रेशम कीटपालक परिवार रेशम कोया उत्पादन से जुड़े हैं। इनके द्वारा प्रतिवर्ष 314.40 मीट्रिक टन बाईवोल्टाइन रेशम कोये का उत्पादन किया जा रहा है, जिसका अनुमानित मूल्य लगभग 12 करोड़ रुपये है। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को अवगत कराते हुए कहा कि देहरादून स्थित सिल्क पार्क के माध्यम से राज्य में रेशम वस्त्रों का मूल्य संवर्धन किया जा रहा है। यहां रेशमी साड़ियां, वास्कोट, स्टॉल, शॉल सहित विभिन्न उत्पाद तैयार कर प्रदेश के अलग-अलग आउटलेट्स के माध्यम से उनका विपणन किया जा रहा है, जिससे अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त हो रहा है। इस पहल की जानकारी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने राज्य में अधिक से अधिक बुनकरों को रेशम उद्योग से जोड़ने, उनकी आय बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से जनपद नैनीताल (हल्द्वानी) में प्रस्तावित सिल्क पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक वित्तीय एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने तथा परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देने का आग्रह किया।

केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सकारात्मक के साथ प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top