Breaking News
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ियों को, आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवा का अवसर, खेल मंत्री रेखा आर्या।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की, सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
राजस्व न्यायालयों के लंबित वादों पर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान सख्त, स्मार्ट मॉनिटरिंग से तय होगी जवाबदेही।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने धान खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर की बैठक, 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का रखा गया लक्ष्य।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने टिहरी लेक एरिया का, मास्टर प्लान और जोनल प्लान तैयार करने के दिए निर्देश।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी, मुख्यमंत्री धामी।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण में लाएं तेजी, गुणवत्ता से न हो समझौता, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
संघ के वरिष्ठ अखिल भारतीय प्रचारक भैय्याजी जोशी ने, महाराज से भेंट कर उन्हें जन्मदिन की दी शुभकामनाएं।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।
जिला प्रशासन के प्रयासों से, 112 ड्रॉपआउट छात्राओं को स्कूल में मिला दाखिला।

गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान, रेखा आर्या।

गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान, रेखा आर्या।

देहरादून/अल्मोड़ा,सोमेश्वर :- ग्राम सभा गल्ली बस्यूरा स्थित श्री गोलू देव एवं श्री हरज्यू देव मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय बैसी (जागर) धार्मिक अनुष्ठान में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने गांव कुंवाली कोरेधार स्थित गोलज्यू देवता मंदिर में आयोजित 22 दिवसीय बैसी कार्यक्रम में भी सहभागिता की।

मंदिर प्रांगण में रेखा आर्या ने न्याय के देवता भगवान गोलू देव और श्री हरज्यू देव के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित भी किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति, देव परंपराएं और जागर जैसे धार्मिक अनुष्ठान हमारी सांस्कृतिक पहचान और आस्था के मजबूत आधार हैं। इन परंपराओं को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि देवभूमि की सांस्कृतिक विरासत ही उत्तराखंड की सबसे बड़ी धरोहर है, जिसे संरक्षित रखने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए। उन्होंने भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन के लिए ग्रामवासियों, आयोजन समिति और क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायप्रिय भगवान गोलू देव का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे।

इस अवसर पर स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चिलवाल, मंडल उपाध्यक्ष महेंद्र बिष्ट, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, ललित तिवारी, पान सिंह बिष्ट, नवीन आर्य, हेम जोशी, गिरीश चंद्र जोशी, गोपाल खोलिया, बहादुर सिंह, मोहित तिवारी, गोपाल सिंह, शंकर सिंह, गोधन सिंह, अर्जुन सिंह, राजेंद्र सिंह, मदन राम, गिरीश राम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top