Breaking News
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ, मुख्यमंत्री धामी का दिल घर पहुंचा टैब।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन” कार्यक्रम को महज कार्यक्रम नहीं, जनसेवा के महत्वपूर्ण अभियान के रूप में लें अधिकारी, रेखा आर्या।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में पहुंची, दुनिया की सबसे छोटी नस्ल की नैनो गाय।
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु। 
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक शिक्षा के समन्वय का बनेगा सशक्त केंद्र, मुख्यमंत्री धामी।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों के संबंध में की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत, विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों के संबंध में की बैठक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में नगर निगम, एडीबी तथा विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के मरम्मत कार्यों को लेकर बैठक की। बैठक में संबंधित अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई तथा स्थानीय समस्याओं पर गहन मंथन किया गया।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम क्षेत्रांतर्गत क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।

मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत से संबंधित लंबित इस्टीमेट शीघ्र स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, एडीबी एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने पर जोर दिया।

बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पुराने एवं जर्जर बिजली के पोलों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने तथा ढीले और लटकते बिजली के तारों को व्यवस्थित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों को गति मिले और जनता को बेहतर एवं सुरक्षित आधारभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर नंदनी शर्मा, सुरेंद्र राणा, मोहन बहुगुणा, प्रदीप रावत, भावना चौधरी, योगेश घाघट, संजय नौटियाल, सहायक नगर आयुक्त विनय प्रताप, अधीक्षण अभियंता विद्युत राहुल जैन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top