Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।

फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स में, ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया प्रतिभाग।

देहरादून :- कृषि पत्रिका फार्म एन फूड द्वारा आयोजित फार्म एन फूड कृषि सम्मान अवार्ड्स–2026 (उत्तराखंड) का भव्य आयोजन आज आईआरडीटी ऑडिटोरियम, देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, कृषि वैज्ञानिकों, कृषि उद्यमियों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), कृषि संस्थानों तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीक, कृषि यंत्रीकरण, जलवायु अनुकूल खेती, बागवानी तथा किसानों की आय बढ़ाने के सफल प्रयासों को प्रोत्साहित करना था। समारोह के विशिष्ट अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार कृषि और ग्रामीण विकास को एक-दूसरे का पूरक मानते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने और स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में सेब उत्पादन लगातार बढ़ रहा है और किसान इससे बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। मंत्री ने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाने, मूल्य संवर्धन एवं कृषि आधारित उद्यमों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

फार्म एन फूड पत्रिका ने भविष्य में भी किसानों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं तथा कृषि उद्योग के बीच सहयोग को सशक्त बनाने और कृषि क्षेत्र की प्रेरक कहानियों को देशभर तक पहुंचाने के लिए ऐसे आयोजनों का आयोजन करती रहेगी।कार्यक्रम में प्रदेशभर से 200 से अधिक किसानों ने प्रतिभाग किया तथा लगभग 25 प्रगतिशील किसानों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य स्तरीय कृषि सम्मान से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top