Breaking News
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर हुआ नैनीताल, मुख्यमंत्री धामी ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी में, एसजीआरआरयू के योग विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
प्रदेश के 243 पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलेगी आउट ऑफ टर्न नियुक्ति, जारी हुआ शासनादेश, रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 16.88 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत यूपीईएस में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक, डीएम।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
टिहरी के 2017 आंगनबाड़ी केंद्रों में होगा “आंगन का मिलन कार्यक्रम, सफल आयोजन को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने दिए दिशा निर्देश।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा,  21 विषयों में 74 अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण, 51 ने दी परीक्षा।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
डॉ. डी.आर. पुरोहित को ‘राज्य वाद्ययंत्र सम्मान’ से किया  सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में 2 सफाईकर्मियों से हुई मारपीट और जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज।

कृष्णा हाउसकीपिंग के मालिक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल आदि पर मुकदमा दर्ज।

महिला हाउसकीपिंग स्टाफ की तहरीर पर पटेल नगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।

कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं।

देहरादून :- श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कार्यरत दो महिला सफाई कर्मचारियों के साथ कथित मारपीट, जानलेवा हमला तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में पटेल नगर पुलिस ने कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। कृष्णा हाउसकीपिंग के 4 सुपरवाइजर भी इस मामले में संदिग्ध पाए गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में अस्पताल की सफाई कर्मचारी मंजीत कौर एवं गीता देवी ने आरोप लगाया है कि कृष्णा हाउसकीपिंग के संचालक दीपक जायसवाल और विनोद नौटियाल के कहने पर 5-6 महिलाओं ने उनके साथ मारपीट की तथा उन पर जानलेवा हमला किया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि घटना के दौरान उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे वे बेहद भयभीत हैं।

तहरीर में दोनों महिलाओं ने आशंका जताई है कि आरोपियों से उन्हें भविष्य में भी अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेल नगर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कृष्णा हाउसकीपिंग, माता मंदिर रोड, अजबपुर के संचालक दीपक जायसवाल, विनोद नौटियाल सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनों शिकायतकर्ता लंबे समय से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। घटना के बाद से दोनों महिलाएं मानसिक रूप से काफी डरी और सहमी हुई हैं तथा उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top