Breaking News
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने, उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्प कारीगरों को किया सम्मानित।
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के, पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित। 
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, (Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
सेहत की सुरक्षा धामी सरकार की प्राथमिकता, नकली डेयरी उत्पादों पर प्रदेशव्यापी प्रतिबंध, मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
12वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, बुनकरों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर, डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
खेल महाकुंभ 01 सितंबर से सजेगा मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी का मंच, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।
29 अगस्त से शुरू होगा खेल विश्वविद्यालय का पहला सत्र, रेखा आर्या।

एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।

एसआईआर में तेजी के साथ पारदर्शिता एवं, शुद्धता सुनिश्चित करें अधिकारी, सीडीओ अभिनव शाह।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक, अनोमलीज एवं नो-मैपिंग नोटिस की प्रगति की समीक्षा।

अनोमलीज अथवा नो-मैपिंग की स्थिति में मतदाताओं को घबराने की आवश्यकता नहीं, मुख्य विकास अधिकारी।

देहरादून :- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार जनपद में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) कार्य की समीक्षा को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान के निर्देशों के क्रम में एसआईआर के अंतर्गत मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से मतदाता सूची में सामने आ रही अनोमलीज (Anomalies), नो-मैपिंग (No Mapping) नोटिस के वितरण, दावे एवं आपत्तियों तथा प्राप्त प्रपत्रों की स्थिति की जानकारी ली गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिन मतदाताओं के विवरण में अनोमलीज सामने आई हैं अथवा जिनका मैपिंग नहीं हो पाया है, उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया एवं अभिलेखों के आधार पर ऐसे मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अभिलेख प्रस्तुत किए जाने तथा नियमानुसार परीक्षण के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस संबंध में मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराते हुए उनकी शंकाओं एवं भ्रांतियों का निराकरण किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआईआर के दौरान प्राप्त होने वाले दावों एवं आपत्तियों की सुनवाई पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं नियमानुसार की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपना पक्ष रखने का अवसर मिलना चाहिए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।उन्होंने समस्त बीएलओ को भी निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र में मतदाताओं को एसआईआर प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेखों, दावों एवं आपत्तियों से संबंधित प्रावधानों की जानकारी दें तथा मतदाताओं के साथ समुचित समन्वय बनाए रखें।

समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करें पुनरीक्षण कार्य

सीडीओ अभिनव शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एसआईआर कार्य में समयबद्धता, पारदर्शिता एवं शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षण करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इसलिए सभी अधिकारी एवं कार्मिक पूरी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए एसआईआर प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई प्रक्रिया की जानकारी

बैठक में एसआईआर के दौरान प्राप्त होने वाले विभिन्न प्रपत्रों, दावों एवं आपत्तियों तथा उनके निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने अनोमलीज एवं नो-मैपिंग से संबंधित प्रकरणों में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया से भी अवगत कराया।

मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में निर्वाचन विभाग का सहयोग करें तथा मतदाताओं को सही एवं आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में अपनी भूमिका निभाएं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीपीआईएम से अनंत आकाश, भाजपा से अरविन्द जैन एवं महेश गुप्ता, कांग्रेस से रितेश जोशी, आम आदमी पार्टी से कमल राना, बसपा से सतेन्द्र सिंह एवं सतेन्द्र चोपड़ा सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top