Breaking News
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की, वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।

मुख्यमंत्री ने हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर, अपने घरों में तिरंगा फहराने का किया आवाह्न।

15 अगस्त तक करा लें LPG ई-केवाईसी, नहीं तो गैस आपूर्ति पर पड़ सकता है असर।

14 महिलाओं को तीलू रौतेली, 35 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को राज्य स्तरीय सम्मान, सीएम धामी और मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित।

अगले दो दिनों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज एवं येलो अलर्ट।

हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति के विविध कार्यक्रम, डीएम।

तीसरी बार सरकार के संकल्प पर, भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न। 

विभागीय मंत्री डा. रावत ने अधिकारियों को दिये निर्देश, कहा बहुराष्ट्रीय कम्पनियों में देंगे 10 हजार युवाओं को रोजगार।

युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी, खेल मंत्री रेखा आर्या।
युवा निशानेबाजों पर जसपाल राणा के सपने को साकार करने की जिम्मेदारी, खेल मंत्री रेखा आर्या।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की, वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति की, वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का किया विमोचन।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड क्षत्रिय कल्याण समिति, देहरादून की वेबसाइट एवं क्षत्रिय जागरण स्मारिका का विमोचन किया। 

मुख्यमंत्री ने क्षत्रिय कल्याण समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समिति, समाज को जागरूक करने और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने से प्रदेश को नई दिशा दी जा सकती है। उन्होंने युवाओं से भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी करते हुए उत्तराखण्ड के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समाज में बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने, उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने तथा विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में संस्कार, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों की भावना विकसित करना भी आवश्यक है, ताकि वे समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दे सकें।

इस अवसर पर विधायक सुरेश सिंह चौहान, दिगंबर सिंह नेगी, गोविंद बिष्ट, सोहन सिंह नेगी, श्रीमती आशा असवाल, धनपाल रावत, किशन भंडारी, प्रताप सिंह बिष्ट, चंदन सिंह भंडारी एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top