Breaking News
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा।
उत्तराखंड में फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग का शिकंजा।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार।
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना, हरित ऊर्जा के साथ मिल रहा स्वरोजगार।
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।
मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त।
समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों की सुनी समस्याएं, लंबित शिकायतों पर आयुक्त सख्त।
हर-हर महादेव जयघोष के बीच निकली, ओलंपिक-2036 के संकल्प के साथ रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
हर-हर महादेव जयघोष के बीच निकली, ओलंपिक-2036 के संकल्प के साथ रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा।
सीएम धामी ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में कहा, आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का करेंगे नेतृत्व।
सीएम धामी ने युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में कहा, आज के विद्यार्थी ही भविष्य में उत्तराखंड और देश का करेंगे नेतृत्व।
सीएम धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के दिए निर्देश।
सीएम धामी ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक, 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के दिए निर्देश।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, डाॅ जयकृृत चौधरी कार्डियोलाॅजी राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के, डाॅ जयकृृत चौधरी कार्डियोलाॅजी राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता में दूसरा स्थान।
2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा।
2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, खेल मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा।

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

मुख्यमंत्री ने नंदा की चौकी पुल के, एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का किया निरीक्षण।

भाऊवाला से लौटते समय नंदा की चौकी पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने पर राज्य सरकार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर कराया था पुनर्निर्माण।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सहसपुर के भाऊवाला में आयोजित महिला संवाद एवं सम्मान कार्यक्रम से वापस लौटते समय प्रेमनगर स्थित नंदा की चौकी पुल के एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने कार्यस्थल पर पहुंचकर पुनर्निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा यातायात संचालन की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उल्लेखनीय है कि नंदा की चौकी पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलते ही राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को तत्काल राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशन में युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एप्रोच रोड का पुनर्निर्माण मात्र 12 घंटे के भीतर पूर्ण कर लिया गया, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था शीघ्र सामान्य हो सकी और आमजन को होने वाली असुविधा से राहत मिली।

मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण कार्य में सलंग्न अधिकारियों, अभियंताओं एवं कार्मिकों के त्वरित एवं समर्पित प्रयासों की सराहना भी की।

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, कार्यक्रम के आयोजक पी के अग्रवाल तथा श्रीमती लक्ष्मी अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं, विभिन्न क्षेत्रों की उत्कृष्ट महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top