Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल, गणेश जोशी।

पूर्व सैनिकों और युवाओं को विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से कार्य करे उपनल, गणेश जोशी।

देहरादून :- सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी की अध्यक्षता में आज गढ़ी कैंट स्थित उपनल कार्यालय में उपनल की बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों तथा प्रदेश के युवाओं के कल्याण और रोजगार से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल द्वारा विदेशों में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे डॉक्यूमेंटेशन कार्यों की जानकारी लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि आवश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए, ताकि शीघ्र ही पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और प्रदेश के युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। बैठक में उपनल कार्यालय भवन के निर्माण से संबंधित विषय पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश के अग्निवीरों को उनकी सैन्य सेवा पूर्ण होने के उपरांत उपनल के माध्यम से रोजगार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अग्निवीरों के कौशल और अनुशासन का लाभ प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में लिया जा सकता है और उन्हें सेवा के बाद रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था तैयार की जानी चाहिए।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के बंद होने संबंधी अफवाहों को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि उपनल कभी बंद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि उपनल को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाया जाएगा तथा इसके कार्यों का विस्तार किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों और प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपनल से संबंधित योजनाओं और रोजगार के अवसरों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए तथा पात्र युवाओं और पूर्व सैनिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए।

बैठक में सचिव सैनिक कल्याण युगल किशोर पंत, प्रबंध निदेशक उपनल ब्रिगेडियर जे.एन. बिष्ट, संयुक्त सचिव वित्त विजय कुमार, उप सचिव कार्मिक एस.वी. रंजन, निदेशक मेजर जनरल शम्मी सभरवाल (सेनि), निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. रौतेला (सेनि), कर्नल आदित्य श्रीवास्तव, उप महाप्रबंधक कर्नल राजेश नेगी (सेनि), मेजर हिमांशु रौतेला (सेनि) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top