Breaking News
दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा।

मुख्यमंत्री ने 11 करोड़ 20 लाख की लागत से दून विश्वविद्यालय में बने, बॉयोलॉजिकल साइंस प्रयोगशाला भवन व 17 करोड़ 39 लाख की लागत से बने केंद्रीय पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण।

विभाजन विभीषिका की स्मृतियों को जीवंत करेगी विशेष प्रदर्शनी, नगर निगम में गूंजेगा राष्ट्रप्रेम का स्वर, डीएम डॉ. आशीष चौहान।

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ।

15 अगस्त को जिलेभर के शिक्षण संस्थानों में दिलाई जाएगी ‘कन्या भ्रूण संरक्षण प्रतिज्ञा’ डीएम ने दिए निर्देश।

बड़े ठेकों को छोटे पैकेजों में विभाजित कर स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, सतपाल महाराज।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई।

सीएम धामी ने अरुणाचल प्रदेश के अभिनेता, ताई तुगुंग को प्रदान किया ‘नरेंद्र सिंह नेगी संस्कृति सम्मान।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।
प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने, वीसी के माध्यम से जनपद में आपदा की स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ।

मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल की तिरंगा यात्रा का, मंत्री गणेश जोशी ने किया शुभारंभ।

देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आई पहाड़ों की रानी मसूरी।

तिरंगा यात्रा में युवाओं छात्रों और पर्यटकों ने बढ़चकर यात्रा में हुए शामिल।

देहरादून/मसूरी :- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में भाजपा मसूरी मंडल द्वारा आयोजित ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग कर यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में आयोजित हो रहे इस अभियान में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी राष्ट्र के प्रति हमारी एकजुटता और समर्पण को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हो रही है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी में अटल उत्कृष्ट घनानंद जी.आई.सी. मसूरी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा रैली में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल सहित तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top