Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की, विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹ 15 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को दी, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ।
टनल हादसे को लेकर मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर न हो कमी फील्ड में 24×7 मुस्तैद रहें अधिकारी।
टनल हादसे को लेकर मंत्री मदन कौशिक ने दिए निर्देश, राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर न हो कमी फील्ड में 24×7 मुस्तैद रहें अधिकारी।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन, रेखा आर्या।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन, रेखा आर्या।
स्वतंत्रता दिवस-2026 पर, उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित।
स्वतंत्रता दिवस-2026 पर, उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिक होंगे “मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
मुख्यमंत्री धामी ने टनल के अंदर जाकर बचाव एवं राहत कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी।
बेहद खराब मौसम के बीच भी पीपलकोटी पहुंचे मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर की वार्ता, टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
मुख्यमंत्री धामी ने झारखंड एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से दूरभाष पर की वार्ता, टनल हादसे से प्रभावित श्रमिकों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा।
चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना,13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू,बचाव अभियान जारी।
चमोली में THDC की निर्माणाधीन टनल में 18 से 19 लोगों के फंसने की सूचना,13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू,बचाव अभियान जारी।

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा।

दून विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री धामी ने युवाओं से किया संवाद, कहा-बदलती तकनीक के अनुरूप ‘फ्यूचर रेडी’ बनें युवा।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से संवाद किया। संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने पलायन रोकने, युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उत्तराखंड को उच्च शिक्षा का हब बनाने, विज्ञान, तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में रोजगार की नई संभावनाओं तथा देहरादून में यातायात जाम की समस्या के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे।

पलायन रोकने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने से संबंधित सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अब रिवर्स माइग्रेशन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं सौर स्वरोजगार योजना सहित पर्यटन, उद्योग और फिल्म नीति के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने और उनके माध्यम से स्थानीय स्तर पर आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए भी राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।

उच्च शिक्षा को मजबूत करने के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। देहरादून में देश की पांचवीं साइंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध होंगे तथा युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक संसाधनों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

विज्ञान, तकनीक एवं एआई के दौर में रोजगार की संभावनाओं से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीकी बदलावों के साथ रोजगार के स्वरूप में परिवर्तन हो रहा है और नई संभावनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। उन्होंने युवाओं से कहा कि उन्हें बदलती तकनीक के अनुरूप अपने कौशल को विकसित करते हुए ‘फ्यूचर रेडी’ बनना होगा। सरकार भी युवाओं को आधुनिक कौशल एवं नई तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

देहरादून में यातायात जाम की समस्या के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसके स्थायी समाधान की दिशा में गंभीरता से कार्य कर रही है। बिंदाल और रिस्पना नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड के निर्माण की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से देहरादून शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और जाम की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top