Breaking News
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के पावन पर्वों की दीं बधाई एवं शुभकामनाएँ।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
SGRRU में दीपोत्सव का उल्लास, हजारों दीपों की रोशनी से जगमगाया विश्वविद्यालय का हैलीपैड ग्राउंड।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, राजीव महर्षि।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
एवरेस्ट से कारगिल तक विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने रचा गौरवशाली इतिहास।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को दिखाई हरी झंडी, नैनीताल को 19, टनकपुर और देहरादून 20-20 बसें आवंटित।

परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

परेड ग्राउंड में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूर्ण, सीएम धामी करेंगे ध्वजारोहण, डीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा, सुरक्षा, यातायात और गरिमापूर्ण आयोजन के दिए सख्त निर्देश।

स्वतंत्रता सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को किया जाएगा सम्मानित।

देहरादून :- राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य मंच पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। समारोह को भव्य, गरिमामय, अनुशासित एवं सुरक्षित बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित नोडल अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर मंच, परेड, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समारोह से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए आयोजन को सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए।

मुख्य समारोह के दौरान पुलिस, अर्धसैनिक बल, होमगार्ड, एनसीसी तथा प्रांतीय रक्षक दल की टुकड़ियां पुलिस बैंड की मधुर धुन के बीच राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देंगी। समारोह में देशभक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, राज्य आंदोलनकारियों, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों तथा सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे।

जिला प्रशासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस समारोह में आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह स्थल पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुलिस एवं संबंधित विभागों द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top