Breaking News
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।
श्रमिकों के हितों को लेकर संवेदनशील सरकार, मंत्री मदन कौशिक।
रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।
रुद्रप्रयाग से उड़ान, ऑक्सफोर्ड में सम्मान—पहाड़ के बेटे ने विश्व पटल पर बढ़ाया देवभूमि का मान।
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।
टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने, कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण, विकास और देशभक्ति का दिया संदेश।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
SGRR विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा, जोश और जज्बे के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण। 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को किया सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशेष फोटो प्रदर्शनी का भी किया उद्घाटन।

देहरादून/नई टिहरी :- प्रदेश के कृषि एवं जनपद टिहरी के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने आज प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी टिहरी में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा टिहरी में आयोजित दो दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम के तहत आज विशेष फोटो प्रदर्शनी तथा विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनियों का भी का शुभारंभ किया।

इस विशेष फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ जैसे विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), देहरादून द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों में अंतर विद्यालयी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजलि दी गई। विभाजन विभीषिका में पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों ने विभाजन के दौरान अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पाकिस्तान से विभाजन के पश्चात टिहरी पहुंचे परिवारों के सदस्यों को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान देशवासियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और गौरव की भावना को और मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपनों से बिछड़ने की पीड़ा सहनी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह इतिहास का वह अध्याय है, जिसे याद करना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ियां उन त्रासदियों से सीख ले सकें। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले सभी निर्दोष लोगों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना करने वाले परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्ग दर्शन में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करते हुए हम सभी मिलकर ऐसा राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ें, जहां भाईचारा, शांति और राष्ट्रहित सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका हमें यह संदेश देती है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

कार्यक्रम में डीएम टिहरी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा, उदय रावत, चम्बा ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, केंद्रीय संचार ब्यूरो, देहरादून के कार्यक्रम अधिकारी अनिल दत्त शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी, स्थानीय नागरिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top